Home रोजगार जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पीएचडी के लिए आवेदन शुरू, 8 जून तक...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पीएचडी के लिए आवेदन शुरू, 8 जून तक कर सकेंगे आवेदन

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पीएचडी हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए आवेदन 8 जून तक कर सकेंगे।

jamia millia islamia phd registration started, जामिया मिल्लिया इस्लामिया
फोटोः जामिया मिल्लिया इस्लामिया

JMI Ph.D. Admission 2026: केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) ने विभिन्न विषयों में पीएचडी हेतु आवेदन के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके लिए आवेदन 11 मई से शुरू हो रहे हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 जून है।

वहीं, आवेदन करते समय त्रुटि हो जाती है तो संशोधन 9-10 जून तक कर सकेंगे। इसके लिए एंट्रेंस एग्जाम 20-21 जून को कराया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों का नेट एग्जाम में ऑनली पीएचडी, नेट, जेआरएफ है, ऐसे अभ्यर्थियों को एंट्रेस टेस्ट से छूट मिली है। ऐसे अभ्यर्थी सीधे रिसर्च प्रपोजल जमा कर सकेंगे और सीधे इंटरव्यू के लिए योग्य हैं।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पीएचडी के लिए आवेदन शुरू

ऐसे में जिन अभ्यर्थियों को पीएचडी या शोध कार्य में रुचि है, इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता संबंधित विषय में मास्टर्स की डिग्री अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों ने नेट की परीक्षा जेआरएफ के साथ पास की है, उन्हें पीएचडी में दाखिले के बाद यूजीसी की तरफ से फेलोशिप मिलेगी। इसमें उम्मीदवारों को करीब 35 हजार रुपये प्रतिमाह फेलोशिप दी जाएगी।

एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 14 जून को जारी किए जाएंगे। एंट्रेस एग्जाम के रिजल्ट विभिन्न विषयों के लिए 10-15 जुलाई के बीच जारी किए जाएंगे। वहीं, चुने गए अभ्यर्थियों या जिन्हें एंट्रेंस से छूट मिली है, वे 22 जुलाई तक अपना रिसर्च प्रपोजल जमा कर सकेंगे। इसके बाद इंटरव्यू 27 जुलाई से 31 जुलाई के बीच होगा। इंटरव्यू में चुने गए अभ्यर्थियों का फाइनल रिजल्ट 3-5 अगस्त के बीच जारी किया जाएगा। एडमिशन की औपचारिकताएं 6-7 अगस्त और 10 अगस्त तक पूरी की जाएंगी।

jamia millia islamia phd registration, जामिया इस्लामिया इस्लामिया
फोटोः जामिया वेबसाइट

इसके बाद कोर्स वर्क 11 अगस्त से शुरू होगा। अकादमिक क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और योग्यता रखते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

जामिया में पीएचडी हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आवेदन शुल्क सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए एकसमान रखा गया है। यह शुल्क 2,000 रुपये है। अभ्यर्थी यह आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए पे कर सकेंगे।

ऐसे में अगर आवेदन करना चाहते हैं तो जामिया मिल्लिया इस्लामिया की आधिकारिक वेबसाइट https://admission.jmi.ac.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विभिन्न विषयों के लिए निकाले गए हैं। इसके लिए संबंधित विभागों और सेंटर्स को चुन सकते हैं। हालांकि, किस विषय के लिए कितने पद खाली हैं, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें – BPSC ने निकाली बंपर भर्ती, अधिकारी बनने का मौका; जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version