Home रोजगार RRB ने टेक्नीशियन के पदों पर निकाली हजारों भर्ती, 10वीं पास कर...

RRB ने टेक्नीशियन के पदों पर निकाली हजारों भर्ती, 10वीं पास कर सकेंगे आवेदन

RRB की इस भर्ती के तहत टेक्निकल ग्रेड-I सिग्नल और टेक्निकल ग्रेड-III ओपन लाइन के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती हेतु आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तय की गई है। टेक्निकल ग्रेड-III के पदों हेतु अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष और टेक्निकल ग्रेड-I के पदों हेतु अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष तय की गई है।

rrb technician posts recruitment 10th pass can apply, आरआरबी
फोटोः ग्रोक

Railway Recruitment Board (RRB) Recruitment 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 6557 पदों पर भर्ती की जाएगी। आरआरबी की इस भर्ती हेतु आवेदन 30 जून से शुरू हो चुके हैं। वहीं, इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 जुलाई तय की गई है। इसके अलावा फीस जमा करने की भी आखिरी तारीख 29 जून ही है।

इस भर्ती के तहत टेक्निकल ग्रेड-I सिग्नल और टेक्निकल ग्रेड-III ओपन लाइन के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती हेतु आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तय की गई है। टेक्निकल ग्रेड-III के पदों हेतु अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष और टेक्निकल ग्रेड-I के पदों हेतु अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष तय की गई है।

RRB की इस भर्ती हेतु क्या है योग्यता?

टेक्निकल ग्रेड-I सिग्नल – इस पद हेतु कुल 323 पदों पर आवेदन किये जाएंगे। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता फिजिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ कंप्यूटर साइंस/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ इंस्ट्रुमेंटेशन में बीटेक की डिग्री मांगी गई है।

इसके अलावा इन्हीं विषयों के कॉम्बिनेशन के साथ बीएससी वाले भी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा बीई, पॉलिटेक्निक में इंजीनियरिंग डिप्लोमा वाले भी आवेदन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें – कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, 24 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

टेक्निकल ग्रेड-III ओपन लाइन – इस पद हेतु 6,234 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 10वीं पास योग्यता मांगी गई है। इसके साथ ही संबंधित ब्रांच में आईटीआई भी मांगी गई है।

ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक सुनहरा अवसर है।

क्या है आवेदन शुल्क?

इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। अनारक्षित वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों और अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिये यह शुल्क 500 रुपये रखा गया है। एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिये यह शुल्क 250 रुपये रखा गया है।

पहले चरण की परीक्षा देने के बाद नारक्षित वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों और अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के खाते में 400 रुपये रिफंड किए जाएंगे। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए खाते में पूरे 250 रुपये रिफंड किए जाएंगे।

ऐसे में अगर इस भर्ती हेतु मांगी गई योग्यताओं को पूरी करते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in/#/auth/landing पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – Bank Of India ने क्रेडिट ऑफिसर्स के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, ग्रेजुएशन पास कर सकेंगे आवेदन

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version