Bank of India Credit Officers Recruitment 2026: बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर्स के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती हेतु कुल 779 पदों भरे जाएंगे। इसके लिए आवेदन 30 जून से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 जुलाई है। वहीं इसके लिए फीस जमा करने की भी आखिरी तारीख 20 जुलाई ही है।
इस भर्ती के तहत Credit Officer (GBO Stream ) – MMGS-II, Credit Officer (GBO Stream ) – MMGS-III, Credit Officer (GBO Stream ) – SMGS-IV के पदों पर भर्ती की जाएगी।
Bank Of India भर्ती हेतु क्या है योग्यता?
इस भर्ती हेतु तीन पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इन पदों का ब्यौरा निम्नलिखित है –
Credit Officer (GBO Stream ) – MMGS-II – इस पद हेतु कुल 677 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस पद हेतु 25-32 आयु वर्ग के लोग आवेदन कर सकेंगे। इस पद हेतु शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में बैचलर्स की डिग्री मांगी गई है। इसके लिए न्यूनतम अंक 60 फीसदी होने चाहिए। वहीं, एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 55 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। इस पद हेतु अनारक्षित वर्ग के लिए 274 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 180 पद, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 69 पद, एससी के लिए 102 पद और एसटी वर्ग के लिए 52 पद हैं।
Credit Officer (GBO Stream ) – MMGS-III – इस पद हेतु 61 रिक्तियां हैं। इसके लिए 28-38 आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए भी शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री में 60 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। वहीं, एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 55 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। इस पद हेतु अनारक्षित वर्ग के लिए 22 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 16 पद, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 8 पद, एससी के लिए 10 पद और एसटी वर्ग के लिए 5 पद हैं।
Credit Officer (GBO Stream ) – SMGS-IV – इसके लिए कुल 41 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 32-45 आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। इस पद हेतु आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री में 60 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। वहीं, एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 55 फीसदी अंक अनिवार्य है। इस पद हेतु अनारक्षित वर्ग के लिए 21 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 9 पद, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 3 पद, एससी के लिए 6 पद और एसटी वर्ग के लिए 2 पद हैं।
क्या है आवेदन शुल्क?
इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये रखा गया है। अभ्यर्थी यह शु्ल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड समेत अन्य ऑनलाइन माध्यमों से जमा कर सकेंगे।
ऐसे में अगर नौकरी की तलाश में हैं और इस भर्ती हेतु जरूरी योग्यता रखते हैं तो इस भर्ती हेतु आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट http://ibpsreg.ibps.in/boicojun26/ पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें – UPSSSC ने प्लाटून कमांडर और ब्लॉक आर्गनाइजर के पदों पर निकाली भर्ती, बैचलर्स डिग्री वाले कर सकेंगे आवेदन



