Home रोजगार उत्तर प्रदेश दुग्ध विकास में डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर निकली...

उत्तर प्रदेश दुग्ध विकास में डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

उत्तर प्रदेश दुग्ध विकास की इंटरमीडिएट लेवल की भर्ती हेतु योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटर की परीक्षा पास करना अनिवार्य है। इसके अलावा सीसीसी सर्टिफिकेट भी मांगा गया है। इस पद हेतु महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन करने के योग्य हैं।

ग्रेजुएशन लेवल की भर्ती हेतु योग्यता भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई है। इसके अलावा ओ लेवल सर्टिफिकेट भी मांगा गया है।

uttar pradesh dugdh vikas data entry operator recruitment, उत्तर प्रदेश, दुग्ध विकास
फोटोः ग्रोक

UP Dugdh Vibhag Recruitment 2026 Apply Online Form: उत्तर प्रदेश दुग्ध विकास में डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के तहत 114 रिक्तियां हैं। इसके लिए आवेदन 8 जुलाई से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 जुलाई तय की गई है।

इस भर्ती हेतु इंटर लेवल और ग्रेजुएशन लेवल के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इंटर लेवल की भर्ती हेतु आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। वहीं, ग्रेजुएशन लेवल के लिए न्यूनतम आयु सीमा 25 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई है।

दुग्ध विकास में डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश दुग्ध विकास में इंटर और ग्रेजुएशन लेवल दोनों के लिए 57-57 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

इंटरमीडिएट लेवल की भर्ती हेतु योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटर की परीक्षा पास करना अनिवार्य है। इसके अलावा सीसीसी सर्टिफिकेट भी मांगा गया है। इस पद हेतु महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन करने के योग्य हैं।

ग्रेजुएशन लेवल की भर्ती हेतु योग्यता भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई है। इसके अलावा ओ लेवल सर्टिफिकेट भी मांगा गया है।

यह भी पढ़ें – RRB ने टेक्नीशियन के पदों पर निकाली हजारों भर्ती, 10वीं पास कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती हेतु संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, बागपत, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, हाथरस, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा, कानपुर देहात, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, संत रविदास नगर, मऊ, बलिया, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, बाराबंकी, अंबेडकर नगर, अमेठी, हापुड़, संभल, शामली में भर्ती की जाएगी।

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को इससे संबंधित जारी की गई अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

क्या है आवेदन शुल्क?

इस भर्ती हेतु किसी भी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। ऐसे में अगर नौकरी की तलाश में हैं और इस भर्ती हेतु मांगी गई योग्यता को पूरी करते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन की आधिकारिक वेबसाइट https://sewayojan.up.nic.in/IEP/Login.aspx?jobidvar=mtYeyp9MGadFaubLtn3yzQ== पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

दुग्ध विकास में निकली इस भर्ती हेतु इंटर लेवल के लिए वेतन सीमा 30001-40000 रुपये तक तय किया गया है। इसके लिए प्रति माह वेतन 31,250 रुपये मिलेगा।

वहीं, ग्रेजुएशन लेवल की भर्ती हेतु वेतन सीमा 40001-50000 रुपये के बीच है। इसके लिए प्रति माह वेतन 50000 रुपये है।

यह भी पढ़ें – कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, 24 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version