Home रोजगार BPSC ने निकाली बंपर भर्ती, अधिकारी बनने का मौका; जानें कब तक...

BPSC ने निकाली बंपर भर्ती, अधिकारी बनने का मौका; जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

bpsc 72 combined recruitment 2026, बीपीएससी
फोटोः ग्रोक/ बीपीएससी

BPSC 72nd Pre Recruitment 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके तहत 1,186 पदों पर भर्ती की जाएगी। बीपीएससी की इस भर्ती के लिए आवेदन 7 मई से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मई है। वहीं, इसके लिए फीस जमा करने की भी आखिरी तारीख 31 मई ही है।

इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग है। हालांकि, न्यूनतम सीमा 20-22 वर्ष तय की है। वहीं, अधिकतम आयु सीमा अनारक्षित वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 37 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा अनारक्षित वर्ग की महिला अभ्यर्थियों, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग के महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। वहीं, एससी, एसटी महिला-पुरुष अभ्यर्थियों के लिए यह आयु सीमा 42 वर्ष है।

यह भी पढ़ें – UP कॉपरेटिव बैंक में मैनेजर, जूनियर मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियां, जानें क्या है योग्यता?

इस भर्ती हेतु पद आरक्षित किए गए हैं। अनारक्षित वर्ग के लिए 513 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 116 पद, अति पिछड़ा वर्ग के लिए 196 पद, पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 140 पद, पिछड़ा वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए 36 पद, एससी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 175 और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 10 पद आरक्षित किए गए हैं।

BPSC की इस भर्ती हेतु क्या है योग्यता?

BPSC की इस भर्ती हेतु न्यूनतम योग्यता भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है। वहीं, इस भर्ती के तहत चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर के पदों पर भी भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन करने हेतु न्यूनतम योग्यता ग्रेजुएशन और होम साइंस, साइकोलॉजी, सोसियोलॉजी, लेबर एंड सोशल वेलफेयर में से एक विषय मुख्य परीक्षा हेतु अनिवार्य है।

इस भर्ती के तहत फाइनेंशियल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर और सब-डिविजनल प्रोटेक्शन ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इनके लिए भी योग्यता मुख्य परीक्षा में संबंधित विषय चुनने होंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए बीपीएससी द्वारा जारी की गई अधिसूचना पढ़ें।

Official Bihar government document header with state seal, announcing the 72nd combined (prarambhik) competitive examination.
BPSC notification

क्या है आवेदन शुल्क?

बीपीएससी की इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए एकसमान रखा गया है। सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 100 रुपये रखा गया है।

अभ्यर्थी यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से जमा कर सकते हैं। ऐसे में अगर इस भर्ती हेतु जरूरी योग्यता रखते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक सुनहरा अवसर है। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version