पंकज स्वामी
1 POSTS0 COMMENTS
जन्म : 19 जुलाई 1968, जबलपुर
शिक्षा: कॉमर्स एवं पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट व ऑडियो प्रोग्राम प्रोडक्शन में डिप्लोमा
आठवें दशक के उत्तरार्द्ध में जबलपुर से पत्रकारिता की शुरुआत। युगधर्म, हिन्दी एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, दैनिक मध्य भारत, राष्ट्रीय सहारा, इंडियन एक्सप्रेस में काम किया। जबलपुर, भोपाल व दिल्ली में पत्रकारिता करने के बाद अब एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी में वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी के रूप में नौकरी कर रहे हैं।
पिछले 36 वर्षों से देश की महत्वपूर्ण पत्र पत्रिकाओं के साथ विभिन्न वेबसाइट में नाट्य समीक्षा, सांस्कृतिक पत्रकारिता और आलोचनात्मक विश्लेषण कर रहे हैं। वर्तमान में फ़ेसबुक पर जबलपुर के आधुनिक रंगकर्म का इतिहास विषय पर सीरीज लिख रहे हैं। जबलपुर सफ़रनामा नाम से फेसबुक व यूट्यूब पर चेनल है जिसमें जबलपुर व स्थानीयता को फोकस करके लिखते व वीडियो बनाते हैं।
कहानियों का प्रकाशन पहल, बया, कथादेश, परिकथा, पाखी जैसी पत्रिकाओं के साथ देश की उत्कृष्ट साहित्यिक वेब पोर्टल पर नियमित रूप से होता रहता है।
लम्बे समय तक 'पहल' के संपादक मंडल में शामिल रहे।
एक कहानी संग्रह 'पारसी धर्मशाला' नाम से प्रकाशित और चर्चित है।
इनसे संपर्क [email protected] पर किया जा सकता है।

