Home रोजगार UPSSSC ने असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन के पदों पर निकाली भर्ती, 10वीं पास...

UPSSSC ने असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन के पदों पर निकाली भर्ती, 10वीं पास कर सकेंगे आवेदन

UPSSSC ने असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन 15 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं।

upsssc assistant boring technician recruitment 2026, यूपीएसएसएससी
फोटोः समाचार एजेंसी - आईएएनएस

UPSSSC UP Assistant Boring Technician Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 402 पदों पर आवेदन निकाले गए हैं। इसके लिए आवेदन 15 अप्रैल से शुरू होंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 मई तय की गई है। वहीं, इसके लिए फीस जमा करने की भी आखिरी तारीख भी 5 मई तय की गई है।

अगर आवेदन करते समय किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है तो इसके लिए संशोधन करने की तारीख 12 मई तक है। इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही आयु में कुछ छूट प्रदान की गई है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना जरूर पढे़ं।

UPSSSC असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती के लिए क्या है योग्यता?

UPSSSC असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास मांगी गई है। इसके साथ यूपीएसएसएससी पेट की परीक्षा भी पास होना चाहिए। वहीं, मशीन मेकेनिक, फिटर, वायरमैन, टर्नर क्षेत्र में आईटीआई भी होना चाहिए।

इस भर्ती के तहत विभिन्न श्रेणी के अभ्यर्थियों हेतु पद आरक्षित किए गए हैं। अनारक्षित वर्ग के लिए 163 पद, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 40 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 107 पद, एससी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 82 पद और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 10 पद आरक्षित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें – बैंक ऑफ बड़ौदा ने प्रोफेशनल के विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

यह लेवल-2 की भर्ती है। इसके लिए सैलरी 19,900-63,200 रुपये तय किए गए हैं। वहीं, इसके लिए इन-हैंड सैलरी 25,000-30,000 रुपये है। इसमें डीए, एचआरए और अन्य भत्ते शामिल हैं।

क्या है आवेदन शुल्क?

UPSSSC असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एकसमान रखा गया है। इसके लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है। अभ्यर्थी यह आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – SSB ने हेड कांस्टेबल के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, 20 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

ऐसे में अगर सरकारी नौकरी की तैयारी की तलाश में हैं तो यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर है। अगर इस भर्ती हेतु जरूरी योग्यता रखते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक हैं तो इस भर्ती हेतु आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in//AllNotifications.aspx पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसका लिंक 15 अप्रैल से शुरू होंगे।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version