Home रोजगार बैंक ऑफ बड़ौदा ने प्रोफेशनल के विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी...

बैंक ऑफ बड़ौदा ने प्रोफेशनल के विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

बैंक ऑफ बड़ौदा ने प्रोफेशनल के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।

bank of baroda various posts vacancy, बैंक ऑफ बड़ौदा
फोटोः आईएएनएस

Bank of Baroda Professional Various Post Online Form 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने प्रोफेशनल के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत कुल 104 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती हेतु आवेदन 27 मार्च से शुरू हो चुके हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अप्रैल तय की गई है। वहीं, फीस जमा करने की भी आखिरी तारीख 16 अप्रैल ही तय की गई है।

इस भर्ती के तहत AVP II – Group Head, AVP II – Territory Head, Deputy Manager – Senior Relationship Manager, Deputy Manager – Wealth Strategist (Investment & Insurance) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तय की गई है। अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग रखी गई है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना जरूर पढ़ें।

Bank of Baroda भर्ती के लिए क्या है योग्यता?

Bank of Baroda की इस भर्ती के तहत विभिन्न पद निकाले गए हैं।

AVP II – Group Head – इसके लिए कुल 4 पदों पर आवेदन किए जाएंगे। इसके लिए योग्यता भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई है। इसके अलावा मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा मांगा गया है।

AVP II – Territory Head– इसके लिए कुल 17 पदों पर आवेदन किए जाएंगे। इसके लिए योग्यता भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई है। वहीं, दो साल का पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा मांगा गया है।

यह भी पढ़ें – केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग के पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Deputy Manager – Senior Relationship Manager – इस पद के लिए कुल 70 पद भरे जाएंगे। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई है। इसके साथ ही मैंनेजमेंट में दो साल की डिग्री या पीजी डिप्लोमा मांगा गया है।

Deputy Manager – Wealth Strategist (Investment & Insurance) – इस पद के लिए कुल 13 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए भी योग्यता भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई है।

क्या है आवेदन शुल्क?

इस भर्ती के तहत अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग रखा गया है। अनारक्षित वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 850 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 175 रुपये रखा गया है। आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से जमा कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें – SSB ने हेड कांस्टेबल के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, 20 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

ऐसे में अगर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह भर्ती एक सुनहरा अवसर है। अगर इस भर्ती हेतु जरूरी योग्यता रखते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आवेदन करने के इच्छुक हैं तो बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट https://bankappsweb.bankofbaroda.bank.in/BOBRECRUITMENT_MAR_WMS26/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version