Home रोजगार केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग के पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी...

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग के पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Central Sanskrit University ने नॉन टीचिंग के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती हेतु आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अप्रैल है।

central sanskrit university non teaching recruitment, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
फोटोः CSU Website

Central Sanskrit University (CSU) Recruitment 2026: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (CSU) ने नॉन टीचिंग के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 144 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती हेतु आवेदन 16 मार्च से शुरू हो चुके हैं और इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अप्रैल तय की गई है। वहीं, इसके लिए फीस जमा करने की भी आखिरी तारीख 16 अप्रैल ही है।

इस भर्ती के तहत रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, सिस्टम अनालिस्ट, सेक्शन ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर, गेस्ट हाउस मैनेजर, जूनियर इंजीनियर, पर्सनल असिस्टेंट, प्रोफेशनल असिस्टेंट समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है। इनके लिए पदों की सीमा भी अलग-अलग तय की गई है। ऐसे में इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना जरूर पढ़ें।

यह भी पढ़ें – BPSC ने सिविल जज पीसीएस जे के पदों पर निकाली भर्ती, 30 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

सीएसयू की इस भर्ती के तहत लेवल 1-14 तक की भर्ती की जाएगी। इसके लिए योग्यता और आवेदन शुल्क अलग-अलग रखा गया है।

क्या है आवेदन शुल्क?

सीएसयू की इस भर्ती के तहत आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए लेवल 1-5 तक की भर्ती हेतु आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। वहीं, इस लेवल के लिए अनारक्षित वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये रखा गया है।

लेवल 6-9 के लिए एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 1,000 रुपये रखा गया है। अनारक्षित वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 2,000 रुपये रखा गया है।

यह भी पढ़ें – MPESB ने ग्रुप-5 के तहत विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए लेवल 10-14 की भर्तियों के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपये रखा गया है। जबकि अनारक्षित वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 3,000 रुपये रखा गया है। अभ्यर्थी यह आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से जमा कर सकते हैं।

ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक बेहतर अवसर हो सकती है। जिस पद हेतु योग्यता पूरी करते हों उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर इस भर्ती हेतु आवेदन करने के इच्छुक हैं तो संस्कृत विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://sanskritnt.samarth.edu.in/index.php/site/login पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version