HomeरोजगारUP विधान भवन में निकली भर्ती, 12वीं पास के लिए सुनहरा अवसर

UP विधान भवन में निकली भर्ती, 12वीं पास के लिए सुनहरा अवसर

UP विधान भवन में बंपर भर्ती निकली है। सरकारी नौकरी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। इसके लिए आवेदन जून में शुरू होंगे।

UPSSSC Vidhan Bhavan Guard Online Form 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने उत्तर प्रदेश विधान भवन रक्षक के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इसके तहत कुल 170 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के तहत विधान भवन रक्षक और विधान भवक आग्निक रक्षक के पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस भर्ती हेतु आवेदन 9 जून से शुरू होंगे। वहीं, इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 जून तय की गई है। इसके लिए फीस जमा करने की भी आखिरी तारीख 29 जून ही तय की गई है। आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की त्रुटि हो जाती है तो इसमें संशोधन 6 जुलाई तक कर सकेंगे। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर है।

इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तय की गई है। वहीं, इसके लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। इसके लिए आयु में कुछ छूट भी प्रदान की गई है। इस भर्ती हेतु अभ्यर्थियों की आयु एक जुलाई 2026 तक ली जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना जरूर पढ़ें।

UP विधान भवन में इन पदों पर की जाएगी भर्ती?

विधान भवन रक्षक – इस पद के लिए कुल 120 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस पद हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास मांगी गई है। इसके साथ ही यूपीएसएसएससी पेट परीक्षा 2025 का स्कोर कार्ड भी होना चाहिए।

विधान भवक आग्निक रक्षक – इस पद के लिए कुल 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए भी शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास मांगी गई है। सके साथ ही यूपीएसएसएससी पेट परीक्षा 2025 का स्कोर कार्ड भी होना चाहिए।

यह भी पढ़ें – चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन में क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों पर निकली भर्ती, जानें क्या मांगी गई है योग्यता?

क्या है आवेदन शुल्क?

UPSSSC द्वारा इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिये एक समान रखा गया है। अनारक्षित वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है। एससी, एसटी, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी शुल्क 25 रुपये रखा गया है। अभ्यर्थी यह आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – UP में निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिये यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर है। अगर इस भर्ती हेतु जरूरी योग्यता रखते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिये आवेदन करने के इच्छुक हैं तो यूपीएसएसएससी की आधिरकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए लिंक 9 जून को ओपन होगी।

अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here