HomeरोजगारUP कॉपरेटिव बैंक में मैनेजर, जूनियर मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर बंपर...

UP कॉपरेटिव बैंक में मैनेजर, जूनियर मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियां, जानें क्या है योग्यता?

 UP को-ऑपरेटिव बैंक में मैनेजर, जूनियर मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं।

UP Co-Operative Institutional Service Board UPCISB Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव इंस्टीट्युशनल सर्विस बोर्ड (UPCISB) ने मैनेजर, जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट कैशियर, असिस्टेंट क्लेरिकल पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती हेतु कुल 2085 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस पद हेतु कुल 2085 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती हेतु आवेदन 25 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मई तय की गई है। वहीं, इसके लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 15 मई ही है। इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है तो वहीं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। वहीं संविधान द्वारा आरक्षित वर्गों और शारीरिक, बौद्धिक, मानसिक या संवेदी रूप से अक्षम अभ्यर्थियों के लिए आयु में कुछ छूट प्रदान की गई है। इसकी जानकारी भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना में दी गई है।

ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना को जरूर पढ़ें। इस भर्ती हेतु आयु की गणना एक जनवरी 2026 तक की जाएगी।

UPCISB के किस पद के लिए कितनी भर्ती?

मैनेजर – इस पद के लिए कुल 65 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कॉमर्स से ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई है। इसके लिए कम से 55 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। इसके अलावा ग्रेजुएशन में इकॉनमिक्स, मैथमैटिक्स, स्टैटिस्टिक्स के विषय वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

जूनियर मैनेजर – इस पद के लिए कुल 486 पदों पर आवेदन किए गए हैं। इसके लिए भी कॉमर्स से ग्रेजुएशन में 55 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। इसके अलावा इकॉनमिक्स, मैथमैटिक्स, स्टैटिस्टिक्स विषय वाले भी आवेदन कर सकते हैं। इस पद हेतु आवेदन करने के लिए ओ लेवल भी होना चाहिए।

यह भी पढ़ें – UGC NET जून सर्किल के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होंगे एग्जाम

असिस्टेंट कैशियर (बैंकिंग)/ असिस्टेंट (क्लेरिकल स्टाफ) – इस पद हेतु 887 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

असिस्टेंट मैनेजर (कंप्यूटर) – इस पद के लिए 10 रिक्तियां हैं। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता इलेक्ट्रानिक्स ऐंड कम्युनिकेशन या बीसीए में कम से कम 55 फीसदी अंक अनिवार्य हैं।

इस भर्ती हेतु इन पदों के अलावा असिस्टेंट मैनेजर (जनरल), असिस्टेंट कैशियर, अकाउंटेंट, असिस्टेंट अकाउंटेंट, असिस्टेंट क्लर्क, असिस्टेंट स्टेनोग्राफर, स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट टाइपिस्ट, क्लर्क, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), जूनियर इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों हेतु कितने पद हैं, इसके लिए भर्ती से संबंधित जारी की गई विस्तृत अधिसूचना पढ़ें।

क्या है आवेदन शुल्क?

इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। अनारक्षित वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 250 रुपये रखा गया है।

यह भी पढ़ें – UPSSSC ने एएसओ के पदों पर निकाली भर्ती, जानें क्या मांगी गई है योग्यता?

आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यमों से जमा कर सकेंगे। इसके लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से जमा कर सकते हैं। ऐसे में अगर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और इस भर्ती हेतु जरूरी योग्यता रखते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए यूपी को-ऑपरेटिव की आधिकारिक वेबसाइट https://upcisb.upsdc.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here