Home रोजगार उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग में कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती,...

उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग में कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग में निकाली गई भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास मांगी गई है।

up election commission computer assistant recruitment, उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग
फोटोः समाचार एजेंसी आईएएनएस

UP Election Commission Computer Assistant Online Form 2026: उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग में कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती हेतु 42 रिक्तियां निकली हैं। इसके लिए आवेदन 2 जून से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 जून है।

इस भर्ती हेतु आवेदन करने की न्यूनतम योग्यता 21 वर्ष है। वहीं इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई है। इसके बारे में विस्तृत जानकारी भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना में दी गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना पढ़ें।

कंप्यूटर असिस्टेंट की भर्ती के लिए क्या है योग्यता?

उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग में निकाली गई भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास मांगी गई है। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करना अनिवार्य है। इसके साथ ही NIELIT द्वारा सीसीसी सर्टिफिकेट भी मांगा गया है। इसके अलावा हिंदी में टाइपिंग स्पीड 25 शब्द प्रति मिनट मांगी गई है और अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट मांगी गई है।

इस भर्ती के तहत विभिन्न जिलों में भर्ती की जाएगी। आगरा, बुलंदशहर, फर्रूखाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, कानपुर नगर आदि जिलों में भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के तहत चुने गए अभ्यर्थियों को 20,0001 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। वहीं, इसके लिए प्रतिमाह वेतन 23,000 रुपये प्रति महीना दिया जाएगा।

Hindi job advertisement for Computer Assistant at KND Engineers and Consultants (India) Pvt. Ltd., listing eligibility criteria and job details.
उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग भर्ती फोटोः वेबसाइट

यह भी पढ़ें – UPSSSC ने लोअर पीसीएस के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, 18-40 आयु वर्ग के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

क्या है आवेदन शुल्क?

इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क कुछ भी नहीं रखा गया है। सभी श्रेणी के अभ्यर्थी इसके लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती KND Engineers and Consultants (India) Private Limited PVT.LTD कर रही है। इसके लिए कंपनी ने अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल https://sewayojan.up.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अगर इस भर्ती हेतु जरूरी योग्यता रखते हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस पद हेतु भर्ती थर्ड पार्टी द्वारा की जा रही है। इस भर्ती के तहत चुने गए अभ्यर्थियों को डेटा एंट्री, कंप्यूटर टाइपिंग और एमएस ऑफिस का भी ज्ञान होना चाहिए।

यह भी पढ़ें – इलाहाबाद हाई कोर्ट में RO, ARO, कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर होगी बंपर भर्ती, 21 जून तक कर सकेंगे आवेदन

इसके लिए आवेदन करने के लिए वैध ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर चाहिए। एप्लिकेशन फॉर्म में पर्सनल, एजुकेशनल और अन्य श्रेणी की डिटेल भरें।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version