Home रोजगार RSSB ने कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के पदों पर निकाली हजारों भर्ती, जल्दी करें...

RSSB ने कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के पदों पर निकाली हजारों भर्ती, जल्दी करें आवेदन

 RSSB ने कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के पदों पर हजारों पदों पर भर्ती निकाली है।

rssb computer instructor recruitment 2026 1
Photo: X (Grok)

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026: राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 3,951 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन 25 मई से शुरू हो रहे हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 जून तय की गई है। वहीं, इसके लिए फीस जमा करने की भी आखिरी तारीख 23 जून ही तय की गई है।

इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तय की गई है। वहीं, अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। इसके साथ ही संविधान द्वारा आरक्षित वर्गों को आयु वर्ग में कुछ छूट प्रदान की गई है। इस बारे में विस्तृत जानकारी भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना में दी गई है।

इस भर्ती के तहत सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती की जाएगी।

RSSB भर्ती हेतु किस पद के लिए कितनी भर्ती?

Senior Computer Instructor – इस पद के लिए कुल 322 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए मास्टर इन इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस/ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग समेत अन्य ट्रेड में इंजीनियरिंग वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा कंप्यूटर साइंस या आईटी में एमएससी की डिग्री रखने वाले भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। एमसीए, बी लेवल, सी लेवल वाले या इसके समकक्ष योग्यता रखने वाले भी इस पद हेतु आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – AFCAT 2026 Recruitment: भारतीय वायु सेना में अधिकारी बनने का मौका, 19 जून तक कर सकेंगे आवेदन

Basic Computer Instructor: इस पद के लिए कुल 3,629 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट या ए लेवल या पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लिकेशन में एक साल का डिप्लोमा होना चाहिए।

इसके अलावा बी.टेक, बीएससी या बीसीए की डिग्री होनी चाहिए।

क्या है आवेदन शुल्क?

RSSB की इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। अनारक्षित वर्ग और राजस्थान से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 600 रुपये रखा गया है। वहीं, ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 400 रुपये रखा गया है।

इसके अलावा एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी शुल्क 400 रुपये ही रखा गया है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से जमा कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें – जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पीएचडी के लिए आवेदन शुरू, 8 जून तक कर सकेंगे आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक सुनहरा अवसर है। ऐसे में अगर इस भर्ती हेतु जरूरी योग्यता रखते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://sso.rajasthan.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती हेतु परीक्षा 22-23 अगस्त को कराई जाएगी। परीक्षा से कुछ दिनों पहले इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version