Home रोजगार NABARD ने ग्रुप-बी डेवलपमेंट असिस्टेंट के पदों पर निकाली भर्ती, जानें क्या...

NABARD ने ग्रुप-बी डेवलपमेंट असिस्टेंट के पदों पर निकाली भर्ती, जानें क्या है योग्यता?

NABARD ने ग्रुप-बी डेवलपमेंट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत कुल 162 पद भरे जाएंगे और आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 फरवरी है।

nabard group b development assistant recruitment

Nabard Group B Exam 2026: नेशनल बैंक फॉर अग्रिकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने ग्रुप-बी डेवलपमेंट असिस्टेंट, डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 162 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन 17 जनवरी से शुरू हो रहे हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 फरवरी तय की गई है। वहीं, इसके लिए फीस जमा करने की भी अंतिम तारीख 3 फरवरी ही तय की गई है।

इस भर्ती हेतु आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही आयु में कुछ छूट का भी प्रावधान है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना जरूर पढ़ें।

NABARD भर्ती के लिए क्या है योग्यता?

NABARD की भर्ती के तहत ग्रुप-बी डेवलपमेंट असिस्टेंट और डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) के पदों पर भर्ती निकाली गई है।

ग्रुप-बी डेवलपमेंट असिस्टेंट – इस पद हेतु कुल 159 भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में बैचलर्स की डिग्री मांगी गई है। इसके साथ ही कंप्यूटर पर वर्ड का ज्ञान भी होना चाहिए।

डेवलपेंट असिस्टेंट (हिंदी) – इसके लिए कुल 3 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इस पद हेतु योग्यता ग्रेजुएशन में हिंदी या अंग्रेजी विषय होना चाहिए। इसके साथ ही इसमें कम से कम 50 फीसदी अंक भी अनिवार्य हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों को हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद आना चाहिए। इसके साथ ही कंप्यूटर में वर्ड प्रोसेसिंग की जानकारी होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें – MPESB ने आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, 10वीं पास कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती के तहत अभ्यर्थियों की पोस्टिंग भारत के अलग-अलग राज्यों में की जाएगी। सभी राज्यों के लिए ग्रुप-बी डेवलपमेंट असिस्टेंट के पदों पर पद तय हैं। वहीं, डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) की 3 पोस्ट के लिए आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में पोस्टिंग की जाएगी।

क्या है आवेदन शुल्क?

NABARD की इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 100 रुपये रखा गया है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या फिर नेट बैंकिंग माध्यम से कर सकेंगे। इसके अलावा यूपीआई की सुविधा भी दी गई है।

यह भी पढ़ें – UP Police Constable Recruitment: यूपी में कांस्टेबल बनने का सुनहरा मौका, हजारों पदों पर निकली भर्ती

इस भर्ती हेतु परीक्षा का पहला चरण 21 फरवरी को होगा। वहीं, इसके लिए दूसरे चरण की परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। परीक्षा से कुछ दिनों पहले इसका एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version