Home रोजगार MPESB ने आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, 10वीं पास...

MPESB ने आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, 10वीं पास कर सकेंगे आवेदन

MPESB ने आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 1,120 पदों पर आवेदन निकाले गए हैं और आवेदन 17 जनवरी से शुरू हो रहे हैं।

MPESB iti training officer vacancy
photo - grok

MP Employees Selection Board MPESB ITI Training Officer Recruitment 2026: मध्य प्रदेश एंप्लॉय सेलेक्शन बोर्ड (MPESB) ने आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 1,120 पदों पर आवेदन निकाले गए हैं। इस भर्ती हेतु आवेदन 17 जनवरी से शुरू हो रहे हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी तय की गई है।

वहीं, आवेदन करते समय किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है तो इसके लिए संशोधन 5 फरवरी तक कर सकेंगे। इस भर्ती हेतु परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होगी।

एमपीईएसबी की इस भर्ती हेतु आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तय की गई है और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। वहीं, इस भर्ती हेतु आयु में कुछ छूट का भी प्रावधान है। ऐसे में अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित जारी अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

MPESB की भर्ती हेतु क्या है योग्यता?

MPESB की इस भर्ती हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री भी मांगी गई है।

इस भर्ती के तहत आईटीआई की विभिन्न ट्रेड के अंतर्गत भर्ती की जायेगी जिसका विस्तृत विवरण भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना में दिया गया है। अधिसूचना पढ़ने के लिए https://esb.mp.gov.in/Rulebooks/RB_2026/ITI_2026_rulebook_15012026.pdf लिंक पर जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें – HPSC ने असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर निकाली भर्ती, जानें क्या है योग्यता?

इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए एक लाइव फोटो, स्कैन सिग्नेचर, हाई स्कूल सर्टिफिकेट, आईटीआई सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र और जरूरी शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है।

MPESB की इस भर्ती हेतु मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिन शहरों में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी, उनमें भोपला, इंदौर, जबलपुर, खांडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी, अनूपुर, उज्जैन आदि शहर हैं।

क्या है आवेदन शुल्क?

MPESB की इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। इसके लिए अनारक्षित वर्ग और अन्य राज्यों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 560 रुपये रखा गया है। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवदेन शुल्क 310 रुपये रखा गया है।

यह भी पढ़ें – UP Police Constable Recruitment: यूपी में कांस्टेबल बनने का सुनहरा मौका, हजारों पदों पर निकली भर्ती

अभ्यर्थी आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से जमा कर सकते हैं। इसके अलावा इसके लिए यूपीआई की सुविधा भी दी गई है। जो अभ्यर्थी अगर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिये यह भर्ती एक शानदार अवसर है। इस भर्ती हेतु आवेदन करने के इच्छुक हैं तो इसके लिए https://esb.mponline.gov.in/Portal/Examinations/Vyapam/examsList.aspx लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने का लिंक 17 जनवरी से शुरू होगा।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version