Home खेलकूद महिला वनडे विश्व कप की पुरस्कार राशि में भारी वृद्धि, मेंस वर्ल्ड...

महिला वनडे विश्व कप की पुरस्कार राशि में भारी वृद्धि, मेंस वर्ल्ड कप से भी ज्यादा पैसे, ICC का ऐलान

महिला वनडे वर्ल्ड कप 30 सितंबर से भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। इसमें आठ टीमों को हिस्सा लेना है। टूर्नामेंट का पहला मैच भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी में खेला जाना है।

0
Indore: Players from Madhya Pradesh with the ICC Women's World Cup 2025 trophy at Holkar Stadium during the Trophy Tour, after the press briefing, in Indore on Friday, August 22, 2025. (Photo: IANS/Prafful Chaurasia)

ICC ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए इस साल होने वाले महिला वनडे विश्व कप की पुरस्कार राशि में भारी वृद्धि का ऐलान किया है। विमेंस वनडे वर्ल्ड कप भारत में 30 सितंबर से 2 नवंबर तक खेला जाना है। कुल 13.88 मिलियन अमेरिकी डॉलर (122 करोड़ रुपये) की नई पुरस्कार राशि ICC द्वारा 2022 में न्यूजीलैंड में खेले गए इस टूर्नामेंट के पिछले संस्करण (3.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की इनाम राशि से लगभग चार गुना अधिक है।

इससे भी दिलचस्प बात यह है कि यह राशि 2023 में होने वाले पुरुष वनडे विश्व कप के लिए निर्धारित पुरस्कार राशि 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर से भी अधिक है।

ICC के अध्यक्ष जय शाह ने कहा, ‘यह घोषणा महिला क्रिकेट के सफर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।’ उन्होंने कहा, ‘पुरस्कार राशि में यह चार गुना वृद्धि महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है और इसके दीर्घकालिक विकास के प्रति हमारी स्पष्ट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमारा संदेश सरल है, महिला क्रिकेटरों को यह पता होना चाहिए कि अगर वे इस खेल को पेशेवर रूप से चुनेंगी तो उनके साथ पुरुषों के समान व्यवहार किया जाएगा।’

वर्ल्ड कप विजेता टीम के लिए 39 करोड़ से अधिक रुपये

आईसीसी ने टूर्नामेंट के प्रत्येक चरण के लिए पुरस्कार राशि और गारंटीकृत राशि में भी वृद्धि की है। विश्व कप विजेता को अब 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर (39 करोड़ से ज्यादा) मिलेंगे। यह 2022 में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम को मिली 1.32 मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि से काफी ज्यादा है। साथ ही 2023 में अहमदाबाद में भारत को हराने पर ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम को मिली 4 मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि से भी अधिक है।

आगामी टूर्नामेंट में उपविजेता टीम को 2.24 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलेंगे, जो 2022 में इंग्लैंड को मिले 600,000 अमेरिकी डॉलर से कहीं अधिक है। हारने वाली दोनों सेमीफाइनलिस्ट टीमों को 1.12 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलेंगे, जो पिछली राशि 300,000 अमेरिकी डॉलर से ज्यादा है।

ग्रुप-स्टेज में प्रत्येक जीत के लिए, विजेताओं को 34,314 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। पाँचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को 700,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे, जबकि सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को 280,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। प्रत्येक भाग लेने वाली टीम को 250,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि की गारंटी दी गई है।

30 सितंबर से टूर्नामेंट, 8 टीमें ले रही हिंस्सा

महिला वनडे वर्ल्ड कप 30 सितंबर से भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। इसमें आठ टीमों को हिस्सा लेना है। टूर्नामेंट का पहला मैच भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी में खेला जाना है। वहीं, भारत और पाकिस्तान की टीमें 5 अक्टूबर (रविवार) को श्रीलंका के कोलंबो में आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भिड़ेंगी।

भारत का तीसरा मैच 9 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगा। चौथा मैच 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और पांचवां मैंच इंग्लैंड के खिलाफ 19 अक्टूबर को खेला जाना है। भारत का सातवां मैच 23 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ है। जबकि आखिरी लीग मैच बांग्लादेश के खिलाफ 26 अक्टूबर को है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को और दूसरा 30 अक्टूबर को होगा। फाइनल 2 नवंबर को खेला जाना है।

author avatar
विनीत कुमार
पूर्व में IANS, आज तक, न्यूज नेशन और लोकमत मीडिया जैसी मीडिया संस्थानों लिए काम कर चुके हैं। सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन की डिग्री। मीडिया प्रबंधन का डिप्लोमा कोर्स। जिंदगी का साथ निभाते चले जाने और हर फिक्र को धुएं में उड़ाने वाली फिलॉसफी में गहरा भरोसा...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version