Home खेलकूद वैभव सूर्यवंशी का धमाल, IPL में सबसे तेज शतक से चूके पर...

वैभव सूर्यवंशी का धमाल, IPL में सबसे तेज शतक से चूके पर बना दिए ये 5 नायाब रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी 29 गेंदों पर 97 रन बनाकर आउट हुए। आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। साल 2013 में गेल ने रॉयल चैलेंजर्स के लिए खेलते हुए गेल ने 30 गेंदों पर शतक ठोका था।

Vaibhav Suryavanshi
फोटो- IANS

चंडीगढ़: आईपीएल-2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में बुधवार को वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर चला। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे सूर्यवंशी ने कई रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी लेकिन सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में महज तीन रनों से चूक गए। सूर्यवंशी 29 गेंदों पर 97 रन बनाकर आउट हुए। आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। साल 2013 में गेल ने रॉयल चैलेंजर्स के लिए खेलते हुए गेल ने 30 गेंदों पर शतक ठोका था।

सूयवंशी जब 28 गेंदों पर 97 रनों पर पहुंचे तो सभी को उम्मीद थी कि आईपीएल में एक नया इतिहास रचा जाएगा। बाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यवंशी को भी इसका अहसास था। प्रफुल्ल हिंगे की गेंद पर सूर्यवंशी ने थर्ड मैन की ओर अपर कट के जरिए गेंद को सीमारेखा के पार पहुंचाना चाहा लेकिन स्मरण रविचंद्रन के हाथों कैच हो गए। इसके बाद सूर्यवंशी के चेहरे पर हताशा साफ देखी जा सकती थी। ऐसा लग रहा था कि वे मैदान छोड़ना नहीं चाहते। आखिरकार भारी मन से धीरे-धीरे वे मैदान से बाहर आए। इस दौरान पूरे स्टेडियम ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया।

वैभव सूर्यवंशी: सबसे तेज शतक से चूके पर बना दिए ये 5 रिकॉर्ड

  1. एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के: सूर्यवंशी आईपीएल के किसी भी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल के 59 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा। एलिमिनेटर मुकाबले में आउट होने से से पहले इस सीजन में अब तक उनके नाम 65 छक्के हो चुके हैं।
  2. सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय: सूर्यवंशी आईपीएल में किसी एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 97 रनों की पारी में 12 छक्के जड़े। इससे पहले ये रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम था। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे।
  3. IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी: वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में अभी तक 15 मैचों में 680 रन बना चुके हैं। इस तरह वे किसी आईपीएल सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले अपकैप्ड खिलाड़ी बन चुके हैं। दूसरे स्थान पर यशस्वी जायसवाल का नाम है। उन्होंने 2023 के सीजन में 625 रन बनाए थे।
  4. आईपीएल प्लेऑफ में सबसे अधिक छक्के: सूर्यवंशी के नाम आईपीएल प्लेऑफ में सबसे अधिक छक्कों का भी रिकॉर्ड हो गया है। उन्होंने 12 छक्के लगाए। इससे पहले 2023 में अहमदाबाद में शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 10 छक्कों का रिकॉर्ड बनाया था।
  5. एक बार में सबसे अधिक बार 10 से ज्यादा छक्के: सूर्यवंशी आईपीएल में किसी पारी में सबसे अधिक बार 10 से ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी अव्वल हो गए हैं। उन्होंने 4 मौकों पर 10 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। इसी के साथ उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल की बराबरी कर ली है। इसके अलावा दो बार अभिषेक शर्मा ने और दो बार फिन एलेन ने 10 से अधिक छक्के आईपीएल में लगाए हैं।
  6. एक से छह ओवर के बीच सबसे अधिक छक्के: आईपीएल की किसी एक पारी में एक से छह ओवर के बीच सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड अब सूर्यवंशी के नाम है। सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर मुकाबले में 8 छक्के लगाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के सनथ जयसूर्या के नाम था। उन्होंने 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए सीएसके खिलाफ 1 से 6 ओवर के बीच 7 छक्के जड़े थे।

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी तकनीक में क्या स्पेशल है?

author avatar
विनीत कुमार
पूर्व में IANS, आज तक, न्यूज नेशन और लोकमत मीडिया जैसी मीडिया संस्थानों लिए काम कर चुके हैं। सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन की डिग्री। मीडिया प्रबंधन का डिप्लोमा कोर्स। जिंदगी का साथ निभाते चले जाने और हर फिक्र को धुएं में उड़ाने वाली फिलॉसफी में गहरा भरोसा...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version