Home रोजगार UP Block Project Manager Recruitment: पंचायती राज विभाग में निकली बंपर भर्ती,...

UP Block Project Manager Recruitment: पंचायती राज विभाग में निकली बंपर भर्ती, जानें क्या है योग्यता?

उत्तर प्रदेश में पंचायती राज विभाग में ब्लॉक परियोजना प्रबंधक के पदों पर रिक्तियां निकली हैं। इसके तहत कुल 826 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 दिसंबर है।

uttar pradesh panchayati raj department block project manager recruitment
ब्लॉक परियोजना प्रबंधक के पदों पर भर्ती

UP Panchayati Raj BPM Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पंचायती राज एवं शहरी विकास विभाग ने ब्लॉक परियोजना प्रबंधक के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 826 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इसके लिए आवेदन 1 दिसंबर से शुरू हो रहे हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 दिसंबर तय की गई है। इस भर्ती के लिए संक्षिप्त अधिसूचना 28 नवंबर को जारी की गई। इसके लिए विस्तृत अधिसूचना 1 दिसंबर को जारी की जाएगी।

इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है, वहीं, अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। इसके साथ ही आयु संबंधी कुछ छूट भी दी गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

UP Panchayati Raj BPM Recruitment के लिए क्या है योग्यता?

उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग की तरफ से ब्लॉक परियोजना प्रबंधक के पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई है। इसमें कम से कम 60 फीसदी अंक अनिवार्य हैं।

इसके साथ ही सीसीसी डिप्लोमा, ओ लेवल, डीसीए, एडीसीए में से कोई एक होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी उस जिले का निवासी होना चाहिए जहां के लिए आवेदन कर रहा है।

यह भी पढ़ें – BSSC ने 10+2 इंटर लेवल भर्ती निकाली, भरे जाएंगे 23 हजार से अधिक पद

इस भर्ती हेतु अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। इसके तहत अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 413 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 223 पद, एससी वर्ग के लिए 173 और एसटी वर्ग के लिए 17 पद आरक्षित किए गए हैं।

यह भर्ती राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के तहत की जा रही है। यह भर्ती विभाग द्वारा अनुमोदित आउटसोर्सिंग एजेंसियों मेसर्स वर्ल्ड क्लास सर्विसेज लिमिटेड और मेसर्स राजदीप इंटरप्राइजेज के माध्यम से की जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन

इस भर्ती हेतु योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। मेरिट में चुने गए अभ्यर्थियों का डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन होगा और फिर मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

ऐसे में अगर भर्ती से संबंधित जरूरी योग्यता रखते हैं और आवेदन करने के इच्छुक हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। पंचायती राज विभाग में काम करने के इच्छुक हैं तो यह भर्ती एक अच्छा अवसर है।

यह भी पढ़ें – PNB ने लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए किसी भी अभ्यर्थी के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। वहीं, इसमें चयनित उम्मीदवारों को 15,001 रुपये प्रति महीना मानदेय दिया जाएगा। ऐसे में अगर आवेदन करने के इच्छुक हैं तो सेवायोजन की आधिकारिक वेबसाइट https://sewayojan.up.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने का लिंक 1 दिसंबर से खुलेगा।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version