Home रोजगार BSSC ने 10+2 इंटर लेवल भर्ती निकाली, भरे जाएंगे 23 हजार से...

BSSC ने 10+2 इंटर लेवल भर्ती निकाली, भरे जाएंगे 23 हजार से अधिक पद

BSSC ने 10+2 इंटरमीडिएट भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत 23 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है।

BSSC 10+2 recruitment
BSSC, फोटोः ग्रोक

Bihar SSC 10+2 Inter Level Recruitment 2025 बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने इंटर लेवल भर्ती निकाली है इस भर्ती के तहत कुल 23175 पदों पर भर्ती की जाएगी इस भर्ती हेतु आवेदन 15 अक्टूबर से शुरू हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर तय की गई है इसके लिए फीस जमा करने की भी अंतिम तारीख 15 दिसंबर ही है

वहीं फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 18 दिसंबर है इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है और अधिकतम आयु सीमा पुरुषों के लिए 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष तय की गई है भर्ती से संबंधित एक अधिसूचना भी जारी की गई है जिसमें आयु को लेकर कुछ छूट का प्रावधान है

Bihar SSC के लिए क्या है योग्यता

BSSC की इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना को पढ़ें

BSSC ने इसके लिए अधिसूचना जारी की है अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना को ध्यान से पढें और उसके अनुरूप ही जानकारी दर्ज करें

यह भी पढ़ें PNB ने लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती जल्दी करें आवेदन

आवेदन करते समय जानकारी दर्ज करने हेतु नाम पता दस्तावेज आदि को सही से भरें आवेदन करते समय दस्तावेज सही फॉर्मेट में भरें जैसे कि फोटो और सिग्नेचर को सही फॉर्मेट में भरें

आवेदन पूरा करने के बाद इसका प्रिंट आउट या पीडीएफ अपने पास रखें

BSSC के लिये क्या है आवेदन शुल्क

BSSC की इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए एक समान रखा गया है इसके लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है अभ्यर्थी इसके लिए डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से जमा कर सकेंगे

ऐसे में अगर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह भर्ती एक सुनहरा अवसर है अगर इस भर्ती हेतु मांगी गई जरूरी योग्यताओं को पूरा करते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं अगर भर्ती से संबंधित जरूरी योग्यता रखते हैं और आवेदन करने के इच्छुक हैं तो BSSC की आधिकारिक वेबसाइट httpswwwonlinebssccom25interlevela पर जाकर आवेदन करें

यह भी पढ़ें गृह मंत्रालय ने IB में MTS के पदों पर निकाली भर्ती 10वीं पास को मिलेगी नौकरी

इसके लिए जरूरी दस्तावेजों में हाईस्कूल इंटरमीडिएट की मार्कशीट निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी इसके अलावा फोटो भी अनिवार्य है

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version