Home कला-संस्कृति गृह मंत्रालय ने IB में MTS के पदों पर निकाली भर्ती, 10वीं...

गृह मंत्रालय ने IB में MTS के पदों पर निकाली भर्ती, 10वीं पास को मिलेगी नौकरी

गृह मंत्रालय ने IB में MTS के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत 362 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन की अंतिम तारीख 4 दिसंबर है।

ministry of home affairs ib mts recruitment 2025
MTS भर्ती

IB Intelligence Bureau Multi Tasking Staff MTS Recruitment 2025: गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 362 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इसके लिए आवेदन 22 नवंबर से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 दिसंबर है। वहीं, इसके लिए फीस जमा करने की भी अंतिम तारीख 4 दिसंबर ही है।

इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तय की गई है और इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तय की गई है। वहीं, इसके लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो की तरफ से एक अधिसूचना जारी की गई है जिसमें आयु को लेकर कुछ छूट का प्रावधान है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती हेतु आवेदन करने से पहले संबंधित अधिसूचना को पढ़ें।

IB Intelligence Bureau Multi Tasking Staff MTS Recruitment के लिए क्या है योग्यता?

मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों हेतु भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास मांगी गई है। इसके अलावा अभ्यर्थी जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहा है उस राज्य का निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ें। इस भर्ती हेतु अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। इसके तहत अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 160 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 72 पद, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 34 पद, एससी अभ्यर्थियों के लिए 42 पद और एसटी अभ्यर्थियों के लिए 54 पद आरक्षित किए गए हैं।

इसके साथ ही इस भर्ती के तहत राज्यवार पद निकाले गए हैं। इसके लिए 100 नंबर का पेपर होगा और 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित किया गया है। प्रश्न पत्र में जनरल अवेयरनेस से 40 प्रश्न तथा क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड, रीजनिंग और अंग्रेजी से 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए समयावधि एक घंटे तय की गई है।

वहीं, पहली परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए भेजा जाएगा। दूसरे चरण में इंग्लिश लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन का पेपर लिखित होगा। इसके लिए भी एक घंटे का समय दिया जाएगा और 50 अंक का होगा।

क्या है आवेदन शुल्क?

IB Intelligence Bureau Multi Tasking Staff MTS भर्ती हेतु अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग रखा गया है।

सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 650 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी, एसटी और महिला अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 550 रुपये रखा गया है। अभ्यर्थी यह शुल्क आनलाइन माध्यम से जमा कर सकेंगे। इसके लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और अन्य आनलाइन माध्यमों के जरिए भुगतान करने की सुविधा दी गई है।

ऐसे में अगर भर्ती हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह भर्ती एक शानदार मौका है। आवेदन करने का मौका न गंवाए।

अगर भर्ती से संबंधित जरूरी योग्यताओं को पूरी करते हैं और आवेदन करने के इच्छुक हैं तो आधिकारिक वेबसाइट https://cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/1258/96684/Index.html पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version