Home विश्व अमेरिका ने भारत को दी छूट, चार कंपनियों पर लगे प्रतिबंध हटाने...

अमेरिका ने भारत को दी छूट, चार कंपनियों पर लगे प्रतिबंध हटाने का किया ऐलान

जिन कंपनियों को लिस्ट से हटाया गया है उनमें हैदराबाद की RRG इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड और लोकेश मशीन्स लिमिटेड, अहमदाबाद की गैलेक्सी बेयरिंग्स लिमिटेड और दिल्ली की शौर्य एयरोनॉटिक्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

A man in a dark suit and red tie speaks at a podium with an American flag in the background, giving a speech.
फोटोः समाचार एजेंसी आईएएनएस

वाशिंगटन: अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने प्रतिबंधों से जुड़े अपने ताजा अपडेट के तहत चार भारतीय संस्थाओं को अपनी ‘स्पेशली डेजिग्नेटेड नेशनल्स’ (SDN) लिस्ट से हटा दिया है। बता दें कि 2024 में एग्जीक्यूटिव ऑर्डर के तहत 19 कंपनियों और 2 व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाए गए थे।

जिन कंपनियों को लिस्ट से हटाया गया है उनमें हैदराबाद की RRG इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड और लोकेश मशीन्स लिमिटेड, अहमदाबाद की गैलेक्सी बेयरिंग्स लिमिटेड और दिल्ली की शौर्य एयरोनॉटिक्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

अमेरिका ने चार कंपनियों को दी छूट

यह कदम इन चार कंपनियों के अमेरिकी संस्था ‘ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल’ (OFAC) की प्रतिबंध सूची में शामिल होने के लगभग दो साल बाद उठाया गया है। 2024 में OFAC ने एग्जीक्यूटिव ऑर्डर 14024 के तहत 21 भारतीय संस्थाओं – जिनमें 19 कंपनियां और दो व्यक्ति शामिल थे, पर प्रतिबंध लगाए थे। यह आदेश उन लोगों पर कार्रवाई करता है जिन पर रूसी सरकार को वित्तीय, सामग्री, तकनीकी या अन्य तरह की मदद देने का आरोप है।

यह भी पढ़ें – पहाड़ों पर बारिश बनी आफत: J&K और हिमाचल में बादल फटने से तबाही, सड़कें बह गईं, हाईवे बंद; सैकड़ों पर्यटक फंसे

वॉशिंगटन की यह कार्रवाई उन व्यापक प्रयासों का हिस्सा थी जिनका मकसद 2022 में यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों से बचने की कोशिशों को रोकना था। प्रतिबंधों के बाद भारत सरकार ने कहा कि उसने इस मामले पर वॉशिंगटन से बातचीत की थी।

भारत अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का जिम्मेदार सदस्य

विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत ” अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का एक जिम्मेदार सदस्य ” है और प्रमुख बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण व्यवस्थाओं में भाग लेता है। इसके साथ ही नियमित रूप से ऐसे जागरूकता कार्यक्रम चलाता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भारतीय कंपनियां निर्यात नियंत्रण कानूनों का पालन करें और घरेलू नियमों का उल्लंघन न करें।

एसडीएन सूची में व्यापक संशोधन के तहत इन कंपनियों को सूची से हटाने की घोषणा की गई। इसमें मेक्सिको में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से कथित तौर पर जुड़े कई व्यक्तियों और संस्थाओं को भी शामिल किया गया है।

वित्त मंत्रालय के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (OFC) ने एक बयान में कहा कि उसने जनवरी से मार्च 2026 की अवधि के लिए व्यापार प्रतिबंध सुधार और निर्यात संवर्धन अधिनियम (TSRA) के तहत की गई लाइसेंसिंग गतिविधियों पर अपनी त्रैमासिक रिपोर्ट जारी की है।

यह भी पढ़ें – LPG, आधार से लेकर पासपोर्ट तक, 1 जुलाई से देश में लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

सैंक्शन लिस्ट से हटाई गई चार भारतीय कंपनियों में से दो गैलेक्सी बेयरिंग्स लिमिटेड और लोकेश मशीन्स लिमिटेड पब्लिकली लिस्टेड कंपनियां हैं। लोकेश मशीन्स के क्लाइंट्स में कई ग्लोबल मैन्युफैक्चरर्स शामिल हैं। इनमें अमेरिका की जॉन डियर और कमिंस, स्वीडन की वोल्वो और जापान की होंडा और सुज़ुकी शामिल हैं।

एक और डीलिस्टेड कंपनी, RRG इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजीज का भारत के एविएशन सेक्टर से संबंध है। इसके चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर, GM गंगा राव ने अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) टेक्नोलॉजी को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय की 2018 की टास्क फोर्स में इंडस्ट्री एक्सपर्ट के तौर पर काम किया था।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version