Home रोजगार UPPSC ने लेक्चरर टेक्निकल के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्दी करें...

UPPSC ने लेक्चरर टेक्निकल के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

UPPSC ने लेक्चरर टेक्निकल के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 513 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन की अंतिम तारीख 2 जनवरी है।

uppsc lecturer technical education recruitment 2025
यूपीपीएससी ने लेक्चरर टेक्निकल के पदों पर निकाली भर्ती, फोटोः UPPSC

UPPSC Lecturer Technical Education Recruitment: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने लेक्चरर टेक्निकल एजुकेशन के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 513 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती हेतु आवेदन 2 दिसंबर से शुरू हो रहे हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 जनवरी तय की गई है।

इसके लिए फीस जमा करने की भी अंतिम तारीख 2 जनवरी ही तय की गई है। अगर किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है तो इसके लिए संशोधन की आखिरी तारीख 9 जनवरी तय की गई है।

इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तय की गई है, वहीं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही आयु में कुछ छूट का भी प्रावधान है जिसके बारे में भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना में दिया गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित आवेदन जरूर करें।

UPPSC Lecturer भर्ती के लिए क्या है योग्यता?

यूपीपीएससी लेक्चरर की भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता संबंधित क्षेत्र में बी.ई/बी.टेक की डिग्री मांगी गई है। इसमें प्रथम श्रेणी की डिग्री अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित विषयों में मास्टर्स की डिग्री रखने वाले भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग में भर्ती निकाली गई है। इसके अलावा कंप्यूटर, पेंट टेक्नोलॉजी, प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी, फुटवियर, टेक्सटाइल केमिस्ट्री, लेदर टेक्नोलॉजी और अन्य विषयों में भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश पुलिस ने असिस्टेंट ऑपरेटर के पदों पर निकाली भर्ती, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

ऐसे में विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। इस भर्ती हेतु आरक्षित वर्ग की श्रेणियों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। इसके साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित लोगों को भी आरक्षण दिया गया है।

क्या है आवेदन शुल्क?

यूपीपीएससी की इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग शुल्क रखा गया है। अनारक्षित वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 225 रुपये रखा गया है। एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 105 रुपये और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 25 रुपये रखा गया है।

यह भी पढ़ें – UP Block Project Manager Recruitment: पंचायती राज विभाग में निकली बंपर भर्ती, जानें क्या है योग्यता?

आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से कर सकते हैं। ऐसे में अगर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और भर्ती से संबंधित जरूरी जानकारी रखते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर भर्ती हेतु आवेदन करने के इच्छुक हैं तो यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/CandidatePages/Notifications.aspx पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version