Home भारत ‘भाजपा-RSS गठजोड़ ने बर्बाद की शिक्षा व्यवस्था’, नीट पेपर लीक मामले में...

‘भाजपा-RSS गठजोड़ ने बर्बाद की शिक्षा व्यवस्था’, नीट पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की रखी मांग

rss bjp nexux destroyed indian education system rahul gandhi demanded sack of dharmendra pradhan in neet paper leak case, राहुल गांधी
राहुल गांधी

नई दिल्लीः नीट यूजी पेपर लीक मामले में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार को जमकर घेरा। राहुल ने शनिवार (16 मई) को कहा कि ‘भाजपा-आरएसएस गठजोड़’ ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि या तो मोदी को पेपर लीक मामले में व्यक्तिगत जवाबदेही लें या फिर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें।

राहुल गांधी ने इस संबंध में एक वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने भारत के मूल सिद्धांतों को नुकसान पहुंचाया है।

भाजपा-RSS गठजोड़ ने बर्बाद की शिक्षा व्यवस्थाः राहुल गांधी

राहुल ने इस संबंध में एक्स पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में राहुल ने लिखा “NEET के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है। पर मोदी जी एक शब्द भी नहीं बोल रहे। धर्मेंद्र प्रधान जी को अभी हटाइए, या जवाबदेही ख़ुद लीजिए।”

उन्होंने कहा कि “पूरा देश जानता है कि नीट से दो दिन पहले, इसका पेपर व्हाट्सऐप पर बांटा गया। धर्मेंद्र प्रधान जी ने कहा कि उनका इस मामले से कुछ लेना-देना नहीं है। संसदीय समिति ने सिफारिशें रखीं लेकिन उन्होंने विपक्ष के सदस्यों के होने और समिति के बेकार होने का बहाना बनाकर उन्हें कूड़ेदान में फेंक दिया। “

उन्होंने इस दौरान आरएसएस-भाजपा पर निशाना साधते हुए विश्वविद्यालयों में अपने लोगों को कुलपति और प्रोफेसर बनाने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें – TMC नेता अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, चुनाव के दौरान ‘भड़काऊ’ टिप्पणियों पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

राहुल ने आगे कहा कि कि “सच यह है कि आपने (सरकार) ने भारत की नींव को नुकसान पहुंचाया है। यह आरएसएस- भाजपा का गठजोड़ है और उनके लोगों को विश्वविद्यालयों में पैसा कमाने के लिए कुलपतियों और प्रोफेसर्स के रूप में नियुक्त किया गया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि इस गठजोड़ ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे देश को पता कि विश्वविद्यालयों में कुलपति (वीसी) कैसे बनते हैं? राहुल ने कहा “पूरे देश को पता है कि यदि आप किसी विश्वविद्यालय के कुलपति बनना चाहते हैं तो आपको विषय के ज्ञान, अनुभव की जरूरत नहीं है, आपको सिर्फ आरएसएस से होना चाहिए। यदि आपकी विचारधारा आरएसएस से मेल नहीं खाती है तो आप कुलपति नहीं बन सकते हैं। ”

rahul gandhi, राहुल गांधी
विश्वविद्यालयों में वीसी बनने की प्रक्रिया पर राहुल ने सरकार को घेरा फोटोः आईएएनएस

धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करे मोदी सरकार

राहुल ने कहा कि यही कारण है कि देश में 80 बार पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं और दो करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ है।

गांधी ने आगे कहा कि पीएम को तत्काल आदेश के जरिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना चाहिए और जो भी दोषी हैं, उन्हें जेल में डालना चाहिए।

यह भी पढ़ें – NEET Paper Leak: केमिस्ट्री प्रोफेसर के बाद पुणे की बायोलॉजी की शिक्षिका गिरफ्तार, NTA ने एक्सपर्ट नियुक्त किया था

गौरतलब है कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी परीक्षा 3 मई को आयोजित कराई थी। 12 मई को इस परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों के चलते परीक्षा रद्द की गई और सीबीआई जांच का आदेश दिया गया था।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार (15 अप्रैल) को घोषणा की कि नीट-यूजी परीक्षा 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा अगले साल से कंप्यूटर आधारित कराई जाएगी।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version