नई दिल्ली: कतर एनर्जी ने सोमवार (22 जून) को बताया कि कतर के रास लाफान औद्योगिक शहर में एक विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में एक भारतीय नागरिक समेत 13 लोगों की मौत हो गई। रास लाफान दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) हब है।
गल्फ न्यूज रिपोर्ट की खबर के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि इस विस्फोट में मारे गए लोगों में भारतीय और पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल है।
रास लाफान पोर्ट कर रहा काम: कतर
कंपनी ने कहा कि धमाके की वजह का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। उसने यह भी कहा कि इस घटना से कतर के LNG एक्सपोर्ट पर कोई असर नहीं पड़ा है और गैस फैसिलिटीज व रास लाफान पोर्ट सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।
कतर में स्थित भारतीय दूतावास ने हालांकि अभी तक इस घटना के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, दूतावास ने रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुई घटना पर गहरी चिंता जताई है जिसमें कई लोग घायल हो गए और कुछ लोग लापता हैं।
भारतीय दूतावास ने व्यक्त की चिंता
दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में रविवार को हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है, जिसमें कई लोग झुलस गए या घायल हुए हैं और अधिकारियों के अनुसार कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दूतावास ने कहा कि इस कठिन और चुनौतीपूर्ण समय में भारत का दूतावास और कतर में रह रहा पूरा भारतीय समुदाय कतर सरकार और वहां के लोगों के साथ एकजुटता में खड़ा है। दूतावास ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और लापता लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना व्यक्त की।
यह भी पढ़ें – ICC ने महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेग्नेंसी के बाद फिर से वापसी को दी मंजूरी, जारी की गाइडलाइन्स
दूतावास ने सहायता और जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी भी जारी की है। दूतावास ने कहा, “इस मुश्किल और चुनौतीपूर्ण समय में, भारत का दूतावास और कतर में रहने वाला पूरा भारतीय समुदाय कतर की सरकार और वहां के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। हम घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं और लापता लोगों की सुरक्षा के लिए उम्मीद और प्रार्थना करते हैं।”
रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, कतरएनर्जी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि प्लांट में धमाका कहां हुआ या कितना नुकसान हुआ लेकिन कतरएनर्जी के CEO और कतर के ऊर्जा मंत्री साद अल-काबी ने कहा कि घटना की जांच शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे को झटका, 6 सांसदों ने शिंदे गुट का थाम लिया दामन, डिप्टी सीएम बोले- हमने छक्का लगा दिया



