Home भारत बंगाल में भाजपा चखेगी जीत का स्वाद? तमिलनाडु, असम और केरलम में...

बंगाल में भाजपा चखेगी जीत का स्वाद? तमिलनाडु, असम और केरलम में किसकी होगी ताजपोशी?

केरलम, तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल और पांडिचेरी के लिए एग्जिट पोल्स जारी किए गए। सर्वे के मुताबिक, बंगाल में ममता बनर्जी को झटका लग सकता है।

polls of poll bjp to sworn in power in bengal tamil nadu set for dmk udf to gain kerala assam set for bjp for, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल
फोटोः समाचार एजेंसी आईएएनएस

Poll Of Exit Polls 2026: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर मतदान के बाद एग्जिट पोल्स जारी किए गए। पश्चिम बंगाल के नतीजों पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं क्योंकि यह राज्य काफी अहम माना जा रहा है। राज्य के लिए जारी कई एग्जिट पोल्स में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है तो कुछ में सत्तारूढ़ टीएमसी की वापसी के भी संकेत नजर आ रहे हैं।

इन पोल्स में असम में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जीत का दावा किया जा रहा है। तमिलनाडु में डीएमके की फिर से वापसी की संभावना बन रही है। केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) सत्ता में आ सकती है।

ममता बनर्जी के लिए झटका!

कई सारे एग्जिट पोल्स में भाजपा को पश्चिम बंगाल में बढ़त मिल रही है। ऐसे में इसे ममता बनर्जी के लिए एक झटके के रूप में देखा जा रहा है। राज्य में वह 2011 से मुख्यमंत्री के पद पर काबिज हैं। राज्य के लिए जिन छह एजेंसियों ने पोल जारी किए हैं, उनमें चार में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है तो वहीं दो में टीएमसी आगे है।

जनमत पोल्स और पीपल्स पल्स में टीएमसी 175-205 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं मैट्रिज, पी मार्क, प्रजा पोल और पोल डेरी में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। इन सर्वे में भाजपा को 142-200 सीटें मिलने की संभावना है।

एनडीटीवी-एक्सिस माई इंडिया के पोल के मुताबिक, दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके को पहले चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। इस सर्वे के मुताबिक, करीब 68 फीसदी फर्स्ट टाइम वोटर्स ने टीवीके को चुना है। इसके मुताबिक, विजट की टीवीके 98-120 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है।

इसके अलावा प्रजा पोल्स, पीपल्स पल्स, पी मार्क, मैट्रिज, पीपल्स इनसाइट में डीएमके बढ़त लेते दिख रही है। वहीं, कामाख्या एनालिटिक्स में किसी को भी बहुमत नहीं मिल रहा है। इस सर्वे में डीएमके को 78-95, एआईएडीएमके को 68-84, टीवीके को 67-81 सीटें दी गई हैं। वहीं, जेवीसी के सर्वे में एडीएमके को बढ़त मिलती दिख रही है। इसके मुताबिक एआईएडीएमके को 128-147 सीटें मिलने की संभावना है।

असम में भाजपा की वापसी, केरलम में यूडीएफ को बढ़त

पोल्स के मुताबिक, असम में भाजपा एक बार फिर से भारी बहुमत की ओर नजर आ रही है। सभी छह सर्वे एजेंसियों में भाजपा 80-100 के बीच सीटें ला रही है। वहीं कांग्रेस 15-30 सीटें जीत सकती है। किसी-किसी सर्वे में कांग्रेस 30-38 सीटें भी ला सकती है। राज्य में कुल 126 विधानसभा सीटें हैं जहां बहुमत के लिए 54 सीटों पर जीत की दरकार है।

केरलम में चार सर्वे के मुताबिक, यूडीएफ को भारी बढ़त मिली है। एक्सिस माई इंडिया, पीपल्स पल्स, वोट वाइब, पीपल्स इनसाइट के मुताबिक यूडीएफ गठबंधन को 65-90 सीटें मिलने की उम्मीद है। यहां पर कुल 140 सीटें हैं। ऐसे में अगर यूडीएफ जीतती है तो सत्तारूढ़ एलडीएफ सत्ता गंवा सकती है। इन सर्वे में एलडीएफ 49-68 के बीच सीटें ला सकती है। वहीं, भाजपा 3-10 सीटें ला सकती है।

पांडिचेरी की 30 सीटों के लिए एनआरसी को सभी सर्वे में बढ़त मिल रही है। पार्टी को 16-25 सीटें मिलने के आसार हैं।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version