Home मनोरंजन ओडिशाः समुद्र में डूबने से बंगाली एक्टर राहुल बनर्जी की मौत, ममता...

ओडिशाः समुद्र में डूबने से बंगाली एक्टर राहुल बनर्जी की मौत, ममता बनर्जी ने जताया दुख

ओडिशा में बंगाली एक्टर राहुल बनर्जी की समुद्र में डूबने से मौत हो गई है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त किया है।

odisha actor rahul banerjee died at the age of 43 while shooting, ओडिशा, jराहुल बनर्जी, ममता बनर्जी
फोटोः सोशल मीडिया (एक्स)

भुवनेश्वरः पश्चिम बंगाल के जाने-माने अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की कथित तौर पर ओडिशा के समुद्र में डूबने से मौत हो गई। वह 43 वर्ष के थे। उनके निधन पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल अपने सह-कलाकारों के साथ आज तलसारी में समुद्र में बंगाली टेलिविजन शो ‘ भोले बाबा पर करेगा शूटिंग ‘ की शूटिंग कर रहे थे। पैकअप के बाद वह कथित तौर पर समुद्र में चले गए लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद टीम ने उनकी तलाश की और उन्हें समुद्र से बचाया।

राहुल को अस्पताल ले जाया गया

जल्दी ही राहुल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि प्रारंभिक रिपोर्टों में अभिनेता की मौत का कारण डूबने को बताया गया है लेकिन अभी यह पता नहीं चल पाया है कि किन परिस्थितियों में वह समुद्र में डूबे।

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, मौके पर मौजूद तकनीशियनों और बचाव दल के सदस्यों ने उन्हें पानी से बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की। ​​शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि मौत का कारण डूबना था। उन्हें तुरंत एक वाहन में बिठाकर तलसारी बीच से लगभग 10-12 किलोमीटर दूर स्थित दीघा उपमंडल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, शाम 6:10 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें – सऊदी के एयरबेस पर हुए हमले में अमेरिकी AWACS और ईंधन भरने वाले जेट क्षतिग्रस्त; ईरान का दावा

इस बीच राहुल की मौत पर बांग्ला एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है। पुलिस ने कहा है कि वह मामले की जांच कर रही है। राहुल ने स्टेज डेब्यू अपने पिता बिश्वनाथ बनर्जी के थिएटर समूह से किया था। उनका पहला नाटक ‘राज दर्शन’ था जिसमें वह सिर्फ तीन साल के थे। इसके बाद से उन्होंने सैकड़ों स्टेज शो में काम किया। इसके अलावा कई फिल्मों और टेलीविजन शो में भी काम किया।

राहुल की शादी अभिनेत्री प्रियंका सरकार से हुई थी। दोनों का एक बेटा शोहोज बनर्जी भी है।

ममता बनर्जी ने जताया दुख

राहुल बनर्जी के निधन पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा ” मुझे यह जानकर गहरा सदमा लगा है कि प्रतिभाशाली, युवा और लोकप्रिय अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी अचानक हमारे बीच से चले गए हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या हुआ है। वे मेरे पसंदीदा अभिनेता और इंसान थे। “

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ः सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 5 लाख के इनामी माओवादी प्लाटून कमांडर को मार गिराया

समाचार एजेंसी पीटीआई ने उनके सह कलाकार दिगंता बागची के हवाले से लिखा कि ” आज की शूटिंग के बाद, वह अकेले पानी में गए थे लेकिन किसी तरह पानी के नीचे किसी चीज में फंस गए… सटीक परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं। अचानक, क्रू सदस्यों समेत लोग चिल्लाने लगे कि राहुल डूब रहे हैं और हमने उन्हें पानी से बाहर निकाला। हम उन्हें तुरंत दीघा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। “

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version