Home खेलकूद IPL 2026: CSK ने इस ऑलराउंडर को खरीदने में खर्चे थे 14.20...

IPL 2026: CSK ने इस ऑलराउंडर को खरीदने में खर्चे थे 14.20 करोड़, पर नहीं करा रहे गेंदबाजी; क्या है माजरा?

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सीजन की शुरुआत खराब रही है। टीम अब तक अपने तीनों मैच हार चुकी है। साथ ही उसकी रणनीति पर भी सवाल उठ रहे हैं।

0
Prashant Veer (Phot- IANS)
प्रशांत वीर (Photo- IANS)

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की शुरुआत इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन (IPL 2026) में बहुत बुरी रही है। टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं और उसे तीनों में ही हार का सामना करना पड़ा है। आलम ये है कि टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। CSK के प्रदर्शन पर तो सवाल उठ ही रहे हैं लेकिन साथ ही साथ टीम की रणनीति को लेकर भी हैरानी जताई जा रही है। इसकी एक वजह सीजन में अब तक प्रशांत वीर से एक बार भी गेंदबाजी नहीं करना भी है।

चेन्नई सुपरकिंग्स पिछली मिनी नीलामी में दूसरी सबसे ज्यादा पैसे रखने वाली फ्रेंचाइजी थी। इस नीलामी में उन्होंने अपने बजट का आधे से अधिक हिस्सा कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर जैसे दो युवा भारतीय खिलाड़ियों को खरीदने में खर्च किया। इसमें प्रशांत वीर को ही टीम ने 14.2 करोड़ में खरीदा था।

जाहिर है इस सीजन में दोनों खिलाड़ियों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। हालांकि, सीएसके का दुर्भाग्य ये है कि दोनों खिलाड़ी अब तक अपनी कीमत के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। कार्तिक शर्मा तीनों मैचों में CSK की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे हैं, लेकिन अब तक उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

प्रशांत वीर को दूसरे मैच से मिला मौका

दूसरी ओर प्रशांत वीर ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ पहला मुकाबला नहीं खेला था। उन्हें दूसरे मैच से मौका मिला। पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में बल्ले से उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। अपने दूसरे और टीम के तीसरे मैच में उन्होंने 29 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली लेकिन ये काफी नहीं थी। पांच बार की चैंपियन टीम पर दबाव बढ़ता जा रहा है, जिसे इस सीजन में लगातार तीसरी हार का सामना रविवार को करना पड़ा।

रितुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन जैसे प्रमुख खिलाड़ी बुरे फॉर्म से गुजर रहे हैं। इसके अलावा चोटों के कारण भी टीम टूर्नामेंट की शुरुआत में अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-11 नहीं उतार सकी है।

प्रशांत वीर से गेंदबाजी क्यों नहीं कराई जा रही?

इन समस्याओं के बीच मौजूदा सीजन में सीएसके की गेंदबाजी लाइनअप भी कमजोर नजर आई है। हालांकि, इसके बावजूद, कप्तान गायकवाड़ और सीएसके प्रबंधन ने प्रशांत वीर को अब तक खेले गए दो मैचों में गेंदबाज़ी करने का मौका नहीं दिया है। मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग या सीएसके प्रबंधन के किसी भी सदस्य ने अभी तक इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है कि वीर को गेंदबाजी क्यों नहीं कराई जा रही है।

हालांकि, यह आशंका भी जताई जा रही है कि वीर को कंधे में चोट के कारण इस सीजन में अब तक गेंदबाजी नहीं दी गई है। जनवरी के अंत में उत्तर प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी मैच में फील्डिंग करते समय उन्हें कंधे में गंभीर चोट (ग्रेड 2 का टियर) लग गई थी।

अगर वीर गेंदबाजी करने में सक्षम हैं, तो सीएसके की टीम को संतुलित करने में उनकी अहम भूमिका हो सकती है। हालांकि, यह देखना बाकी है कि डेवाल्ड ब्रेविस और महेंद्र सिंह धोनी की वापसी के बाद क्या वे या कार्तिक शर्मा टीम में अपनी जगह बरकरार रख पाएंगे।

फैंस ये भी सवाल उठा रहे हैं कि अगर प्रशांत वीर चोटिल ही हैं, या फिलहाल गेंदबाजी नहीं कर सकतो तो फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने के लिए इतना पैसा क्यों खर्च किया।

author avatar
विनीत कुमार
पूर्व में IANS, आज तक, न्यूज नेशन और लोकमत मीडिया जैसी मीडिया संस्थानों लिए काम कर चुके हैं। सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन की डिग्री। मीडिया प्रबंधन का डिप्लोमा कोर्स। जिंदगी का साथ निभाते चले जाने और हर फिक्र को धुएं में उड़ाने वाली फिलॉसफी में गहरा भरोसा...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version