Home रोजगार DSSB ने प्राइमरी टीचर के पदों पर निकाली भर्ती, जानें क्या है...

DSSB ने प्राइमरी टीचर के पदों पर निकाली भर्ती, जानें क्या है योग्यता?

DSSB ने असिस्टेंट टीचर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख 16 अक्टूबर तय की गई है।

dssb assistant teacher vacancy
DSSB ने असिस्टेंट टीचर के पदों पर निकाली भर्ती, फोटोः ग्रोक

DSSB Primary Teacher Vacancy: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (DSSB) ने प्राइमरी टीचर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 1,180 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन 17 सितंबर से शुरू हो रहे हैं और आवेदन की अंतिम तारीख 16 अक्तूबर है। वहीं, फीस जमा करने की भी आखिरी तारीख 16 अक्तूबर ही तय की गई है।

DSSB की इस भर्ती के तहत आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है। इसके अलावा इस भर्ती से संबंधित DSSB ने एक अधिसूचना भी जारी की है जिसमें आयु को लेकर कुछ छूट का प्रावधान है। ऐसे में अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

DSSB Primary Teacher Vacancy के लिए क्या है योग्यता?

इस भर्ती के तहत डायरेक्टोरेट ऑफ एजुकेशन और नई दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल में असिस्टेंट टीचर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए जरूरी योग्यता के बारे में जानेंगे।

असिस्टेंट प्राइमरी टीचर (डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन) – इस पद के लिए 1055 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए 12वीं कक्षा में कम से कम 50फीसदी अंक अनिवार्य हैं। इसके साथ ही एलिमेंट्री एजुकेशन में दो साल का डिप्लोमा भी मांगा गया है। इसके अलावा 12वीं में 45 प्रतिशत अंक वाले भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और दो साल का एलिमेंट्री एजुकेशन में डिप्लोमा मांगा गया है। इसके अलावा 12वीं में 50 प्रतिशत अंक के साथ 4 साल की बीएलएड डिग्री भी आवेदन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें – RRVUNL ने टेक्नीशियन के पदों पर निकाली भर्ती, 25 सितंबर से पहले करें आवेदन

इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) पास करना भी अनिवार्य है। इसके अलावा 12वीं कक्षा में हिंदी, उर्दू, पंजाबी, अंग्रेजी में से कोई भाषा पढ़ी होनी चाहिए।

असिस्टेंट टीचर प्राइमरी (एनडीएमसी) – इस भर्ती हेतु 125 पदों पर आवेदन निकाले गए हैं। इसके लिए आवेदन करने हेतु 12वीं कक्षा में कम से कम 50 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। वहीं, एससी, एसटी अभ्यर्थियों के लिए इसमें 5 फीसदी की छूट दी गई है। इसके साथ ही प्राइमरी एजुकेशन में दो साल का डिप्लोमा अनिवार्य है। इसके अलावा बी.एल.एड या ईटीई, जेबीटी, डीआईईटी सर्टिफिकेट वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा हिंदी में 10वीं पास होना अनिवार्य है।

इसके साथ ही आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सीटीईटी की परीक्षा पास करना भी अनिवार्य है। इन पदों के लिए अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के पद आरक्षित किए गए हैं।

क्या है आवेदन शुल्क?

DSSB की इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।

ऐसे में अगर शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो यह भर्ती आपके लिए एक सुनहरा अवसर हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी यह भर्ती एक शानदार मौका है। ऐसे में अगर भर्ती से संबंधित जरूरी योग्यता रखते हैं और आवेदन करने के इच्छुक हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने का लिंक 17 सितंबर को एक्टिवेट होगा। हालांकि इस भर्ती के लिए परीक्षा कब होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version