Home विश्व ’10वां युद्ध समाप्त करना सम्मान की बात’, ट्रंप ने कहा – 10...

’10वां युद्ध समाप्त करना सम्मान की बात’, ट्रंप ने कहा – 10 दिन के युद्धविराम पर सहमत हुए इजराइल और लेबनान

डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल और लेबनान के बीच 10 दिनों के युद्धविराम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 34 सालों बाद दोनों देशों के अधिकारी मिले।

Donald Trump
फाइल फोटो

वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (16 अप्रैल) को कहा कि इजराइल और लेबनान 10 दिनों के युद्धविराम पर सहमत हुए हैं। ट्रंप ने बताया कि दोनों देशों के नेताओं को बातचीत के लिए उन्होंने आमंत्रित किया था। उन्होंने कहा कि अब तक 9 युद्ध रुकवा चुके हैं और यह उनके द्वारा 10वां युद्धविराम हो सकता है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि “34 सालों में पहली बार” इजराइल और लेबनान के शीर्ष अधिकारियों ने वाशिंगटन में मुलाकात की।

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या जानकारी दी?

ट्रंप ने इस घटनाक्रम की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दी। इस पर लिखे एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि “मैंने अभी-अभी लेबनान के परम आदरणीय राष्ट्रपति जोसेफ औन और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ उत्कृष्ट वार्ता की। इन दोनों नेताओं ने अपने देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए, पूर्वी मानक समय (EST) के अनुसार शाम 5 बजे से 10 दिवसीय युद्धविराम की औपचारिक शुरुआत करने पर सहमति व्यक्त की है।”

उन्होंने दावा किया कि यह उनका दसवां युद्ध होगा जिसे वे समाप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की उपस्थिति में इजराइल और लेबनान के अधिकारियों ने “34 वर्षों में पहली बार” मुलाकात की।

यह भी पढ़ें – रूसी तेल खरीदने की छूट खत्म करेगा अमेरिका, भारत पर भी पड़ेगा असर

नौ युद्धों को समाप्त करना सम्मान की बात

ट्रंप ने पोस्ट में आगे लिखा कि “दुनिया भर में नौ युद्धों को समाप्त करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है और यह मेरा दसवां युद्ध होगा, तो चलिए, इसे पूरा करते हैं!” अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि युद्धविराम के अलावा उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और लेबनानी राष्ट्रपति जोसेफ औन को भी आमंत्रित किया है। इसे उन्होंने 1983 के बाद दोनों पक्षों के बीच “पहली सार्थक वार्ता” बताया।

उन्होंने बताया ” मैंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश सचिव मार्को रूबियो को ज्वाइंट्स चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष डैन रजिन केन के साथ मिलकर इजराइल और लेबनान के साथ स्थायी शांति हासिल करने के लिए काम करने का निर्देश दिया है।”

ट्रंप ने कहा कि दोनों देश इजराइल और लेबनान “शांति देखना चाहते हैं।” उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह “जल्द ही हो जाएगा।”

यह भी पढ़ें – तबाही में लगता है एक पल लेकिन…पृथ्वी को तबाह करने वाले ‘तानाशाहों’ पर बरसे पोप लियो

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version