BSNL Junior Telecom Officer Recruitment 2026: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 100 पदों पर आवेदन निकाले गए हैं। इस भर्ती हेतु आवेदन 4 जून से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 जुलाई को सुबह 10 बजे तक है।
आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की त्रुटि हो जाती है तो इसमें संशोधन 4 जुलाई से 11 जुलाई तक कर सकेंगे। इस भर्ती हेतु आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही आयु में कुछ छूट भी प्रदान की गई है। इसके बारे में जानकारी भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना में दी गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना को पढ़ें।
BSNL JTO भर्ती के लिए क्या है योग्यता?
BSNL JTO भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बैचलर्स ऑफ इंजीनियरिंग और बैचलर्स ऑफ टेक्नोलॉजी के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा टेलीकॉम, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीएससी वाले भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा एमएससी इलेक्ट्रानिक्स या कंप्यूटर साइंस वाले भी इस भर्ती हेतु आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी इसके लिए जारी की गई अधिसूचना में दी गई है।
यह भी पढ़ें – BPSSC ने ASI टेक्निकल के पदों पर निकाली भर्ती, जानें क्या है योग्यता?
क्या है आवेदन शुल्क?
जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क विभिन्न श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। अनारक्षित वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 2,000 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 1,000 रुपये रखा गया है।
अभ्यर्थी आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य आनलाइन माध्यमों से जमा कर सकते हैं। ऐसे में अगर इस भर्ती हेतु जरूरी योग्यता रखते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट https://externalexam.bsnl.co.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – UPSSSC एक्साइज कांस्टेबल के लिए भर्ती शुरू, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन
इस भर्ती हेतु परीक्षा में तीन सेक्शन से प्रश्न पूछे जाएंगे। इंजीनियरिंग स्ट्रीम सेक्शन I और II से 50-50 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, जनरल एबिलिटी से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न चार अंक का होगा। इसके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा कराई जाएगी।
इस भर्ती हेतु चुने गए अभ्यर्थियों का वेतन 16,400 रुपये से लेकर 40,500 रुपये के बीच होगा। यह ऑल ओवर इंडिया भर्ती है। परीक्षा के बाद चुने गए अभ्यर्थियों की तैनाती भारत के विभिन्न राज्यों में की जाएगी।



