Home रोजगार BIS Recruitment 2026: सेक्शन ऑफिसर के 20 पदों पर भर्ती, 56 वर्ष...

BIS Recruitment 2026: सेक्शन ऑफिसर के 20 पदों पर भर्ती, 56 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवारों को विज्ञापन जारी होने की तिथि से 45 दिनों के भीतर अपना आवेदन निर्धारित पते पर भेजना होगा।

0
BIS Recruitment, jobs, sarkari naukari,
BIS Recruitment 2026: सेक्शन ऑफिसर के 20 पदों पर भर्ती, 56 वर्ष तक के उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका। AI Image

BIS Recruitment 2026: भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने अनुभाग अधिकारी (Section Officer) के 20 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे अनुभवी उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा अवसर है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति शुरुआती तौर पर दो वर्ष के लिए होगी, जिसे आवश्यकता पड़ने पर एक साल तक बढ़ाया जा सकता है।

पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवारों को विज्ञापन जारी होने की तिथि से 45 दिनों के भीतर अपना आवेदन निर्धारित पते पर भेजना होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से दो वर्षीय एमबीए (कार्मिक या वित्त विशेषज्ञता सहित) अथवा कार्मिक प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन (HRM) या वित्त में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए।

इसके अलावा अभ्यर्थी या तो समान पद पर नियमित रूप से कार्यरत हो या फिर वेतन मैट्रिक्स के लेवल-6 में कम से कम तीन वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुका हो।

कितनी मिलेगी सैलरी, कैसे होगा चयन?

चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल-7 के तहत 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक स्क्रीनिंग, दस्तावेज सत्यापन और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। पात्र उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी।

आवेदन करने का तरीका

उम्मीदवार सबसे पहले बीआईएस की आधिकारिक वेबसाइट से भर्ती अधिसूचना डाउनलोड करें। नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर उसमें सभी आवश्यक जानकारियां भरें। इसके बाद जरूरी दस्तावेज संलग्न कर आवेदन पत्र को निर्धारित पते पर डाक के माध्यम से भेज दें।

सरकारी क्षेत्र में प्रशासनिक अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बीआईएस की यह भर्ती एक आकर्षक अवसर मानी जा रही है। ऐसे अभ्यर्थी जो पात्रता शर्तें पूरी करते हैं, उन्हें अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

एक नजर में भर्ती की पूरी जानकारी

विवरणजानकारी
संस्था का नामभारतीय मानक ब्यूरो (BIS)
पद का नामसेक्शन ऑफिसर (अनुभाग अधिकारी)
कुल रिक्तियां20
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
नियुक्ति अवधि2 वर्ष (1 वर्ष तक विस्तार संभव)
शैक्षणिक योग्यताMBA (कार्मिक/वित्त) या कार्मिक प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन (HRM) अथवा वित्त में पीजी डिग्री/डिप्लोमा
अनुभवसमान पद पर कार्यरत या लेवल-6 में 3 वर्ष की नियमित सेवा
अधिकतम आयु56 वर्ष
चयन प्रक्रियास्क्रीनिंग, दस्तावेज सत्यापन और मेरिट सूची
वेतनमान₹44,900 से ₹1,42,400 प्रतिमाह (लेवल-7)
आवेदन की अंतिम तिथिविज्ञापन जारी होने के 45 दिन के भीतर
आवेदन का माध्यमडाक द्वारा
आवेदन भेजने का पतानिदेशक (स्थापना), भारतीय मानक ब्यूरो, मानक भवन, 9 बहादुर शाह जफर मार्ग, नई दिल्ली-110002

author avatar
अनिल शर्मा
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version