Home रोजगार बिहार पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकाली भर्ती, जानें...

बिहार पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकाली भर्ती, जानें क्या है योग्यता?

बिहार पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए कुल 78 पदों पर आवेदन निकाले गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 फरवरी है।

bihar police sub inspector recruitment, बिहार पुलिस
फोटोः बिहार पुलिस वेबसाइट

Bihar Police SI Prohibition Recruitment 2026: बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर प्रोहिबिशन के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 78 पदों पर आवेदन निकाले गए हैं।

इसके लिए आवेदन 27 जनवरी से शुरू हो रहे हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 फरवरी तय की गई है। वहीं, इसके लिए फीस जमा करने की अंतिम तारीख 27 फरवरी तय की गई है। इस भर्ती हेतु आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष रखी गई है और अधिकतम आयु सीमा पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 37 वर्ष और महिला अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष तय की गई है। वहीं, इस भर्ती के तहत आयु में कुछ छूट का भी प्रावधान है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना को जरूर पढ़ें।

बिहार पुलिस भर्ती के लिए क्या है योग्यता?

बिहार पुलिस की इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से बैचलर की डिग्री मांगी गई है। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए भर्ती हेतु जारी की गई अधिसूचना पढ़ें।

यह भी पढ़ें – सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

इस भर्ती के तहत अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। इसके तहत अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 41 पद, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 8 पद, अति पिछड़ा वर्ग के लिए 12 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 9 पद, पिछड़े वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए 1 पद, एससी वर्ग के लिए 2 पद और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1 पद आरक्षित किया गया है।

क्या है आवेदन शुल्क?

बिहार पुलिस की इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए एकसमान गया है। इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। अभ्यर्थी यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से जमा कर सकेंगे।

अगर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर है। आवेदन करने के इच्छुक हैं तो इस भर्ती हेतु आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) की आधिकारिक वेबसाइट https://apply-bpssc.com/bpssc_si_proh_3_26_v1/applicationIndex पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – NABARD ने ग्रुप-बी डेवलपमेंट असिस्टेंट के पदों पर निकाली भर्ती, जानें क्या है योग्यता?

इस भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना पढ़ने के लिए https://bpssc.bihar.gov.in/Notices/PER/03-2026.pdf लिंक पर जाकर पढ़ सकते हैं।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version