HomeरोजगारAIIMS जम्मू में नॉन-फैकल्टी के पदों पर होगी भर्ती, 25 जून तक...

AIIMS जम्मू में नॉन-फैकल्टी के पदों पर होगी भर्ती, 25 जून तक कर सकेंगे आवेदन

जम्मू AIIMS की यह भर्ती पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

जम्मू: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) जम्मू ने नॉन-फैकल्टी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती हेतु विभिन्न 29 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एम्स-जम्मू की ओर से जारी नोटिफिकेशन में नॉन-फैकल्टी पोस्ट के लिए जारी 29 रिक्तियों में कैथ लैब टेक्नीशियन के 5, सीएसएसडी टेक्नीशियन का 1, इको-कार्डियो-ग्राफिक टेक्नीशियन का 1, इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम टेक्नीशियन (ईसीजी) का 1, मेडिकल लैब टेक्नीशियन के 7, ऑपरेशन थिएटर और एनेस्थीसिया टेक्नीशियन के 4, ऑप्थैल्मिक टेक्नीशियन (ग्रेड-1) के 3, परफ्यूजनिस्ट के 2, रेडियो थेरेपी टेक्नीशियन (ग्रेड-II) के 3 और रेडियोग्राफिक टेक्नीशियन (ग्रेड- 1) के 2 पद शामिल हैं।

11 से 25 जून तक कर सकेंगे आवेदन

AIIMS जम्मू की इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 11 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 जून तय की गई है। ऐसे में जो योग्य उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं। वे एम्स-जम्मू के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कैंडिडेट्स को अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ ‘प्रशासनिक अधिकारी, एकेडमिक ब्लॉक, 5वीं मंजिल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, विजयपुर, जम्मू, 181134’ के पते पर 30 जून तक या उससे पहले पहुंचाना होगा।

AIIMS जम्मू की भर्ती हेतु क्या है योग्यता?

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में बीएससी या 2 वर्षीय डिप्लोमा और 2 वर्ष का अनुभव, बीएससी के साथ 3 वर्षीय अनुभव, साइंस के साथ 10+2 और डिप्लोमा, आदि होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास पोस्ट के अनुसार तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु पद अनुसार 35 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 1,000 रुपए तय किया गया है।

यह भी पढ़ें – UPSSSC ने विधान भवन रक्षक के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

योग्य अभ्यर्थियों का चयन टेस्ट/इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 51,684 रुपए प्रति माह होगी। अभ्यर्थियों को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एम्स-जम्मू की ओर से संबंधित पदों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

(समाचार एजेंसी आईएएनएस से इनपुट्स के साथ)

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular