UPSSSC Vidhan Bhavan Guard Online Form 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विधान भवन रक्षक के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत कुल 170 पदों पर आवेदन किए जाएंगे। इसके लिए आवेदन 9 जून से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 जून है। वहीं, इसके लिए फीस जमा करने की भी आखिरी तारीख 29 जून ही है।
आवेदन करते समय किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है तो इसके लिए संशोधन 6 जुलाई तक कर सकेंगे। इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। इसके साथ ही इस भर्ती हेतु आयु में कुछ छूट भी प्रदान की गई है। इसके लिए विस्तृत जानकारी भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना में दी गई है। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना को जरूर पढ़ें।
UPSSSC Vidhan Bhavan Rakshak भर्ती के लिए क्या है योग्यता?
UPSSSC की इस भर्ती हेतु विधान भवन रक्षक और विधान भवन आग्निक रक्षक के पदों पर भर्ती की जाएगी। दोनों पदों के लिए पदों की संख्या अलग-अलग है।
विधान भवन रक्षक – इस पद हेतु कुल 120 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए योग्यता भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास मांगी गई है। इसके साथ ही यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित पेट परीक्षा का स्कोर कार्ड भी मांगा गया है।
यह भी पढ़ें – BSNL ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, जानें क्या मांगी गई है योग्यता?
विधान भवन आग्निक रक्षक – इस पद हेतु कुल 50 रिक्तियां हैं। इसके लिए भी योग्यता 12वीं पास है। इसके अलावा यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित पेट परीक्षा का स्कोर कार्ड भी मांगा गया है।
क्या है आवेदन शुल्क?
यूपीएसएसएससी द्वारा निकाली गई इस भर्ती हेतु आवेदन शु्ल्क सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए एकसमान रखा गया है। इसके लिए आवेदन शुल्क सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 25 रुपये रखा गया है। अभ्यर्थी यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से जमा कर सकेंगे।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर है। ऐसे में अगर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और इस भर्ती हेतु जरूरी योग्यता रखते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/AllNotifications.aspx पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – BPSSC ने ASI टेक्निकल के पदों पर निकाली भर्ती, जानें क्या है योग्यता?
इस भर्ती हेतु परीक्षा कब होगी, इस बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है। परीक्षा से कुछ दिनों पहले इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

