Bihar Police Sub-Ordinate Services Commission Recruitment 2026: बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर टेक्निकल के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 22 रिक्तियां निकली हैं। इसके लिए आवेदन 21 मई से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जून तय की गई है। वहीं, इसके लिए फीस जमा करने की भी आखिरी तारीख 21 जून ही तय की गई है।
इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तय की गई है। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष है और महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही आयु में कुछ छूट भी प्रदान की गई है जिसके बारे में विस्तृत जानकारी भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना में दी गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
BPSSC की ASI भर्ती के लिए क्या है योग्यता?
BPSSC की एएसआई भर्ती हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से तकनीकी डिप्लोमा अनिवार्य है। इसमें 50 फीसदी अंक भी अनिवार्य हैं। वहीं, एससी, एसटी अभ्यर्थियों के लिए इसमें कुछ छूट प्रदान की गई है। उनके लिए 45 फीसदी अंकों से इसे पास करना अनिवार्य है।
इसके साथ ही इस भर्ती हेतु शारीरिक योग्यता भी मांगी गई है। पुरुष अभ्यर्थियों में लंबाई 165 सेमी मांगी गई है। वहीं, एससी, एसटी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 160 सेमी मांगी गई है। महिला अभ्यर्थियों के लिए लंबाई 155 सेमी मांगी गई है।

इस भर्ती हेतु पुरुष अभ्यर्थियों के सीने की चौड़ाई 81-86 सेमी मांगी गई है। एससी, एसटी अभ्यर्थियों के लिए सीने की चौड़ाई 79-84 सेमी होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग में कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन
पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किमी की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी है। वहीं महिला अभ्यर्थियों को 1 किमी की दौड़ 5 मिनट में पूरी करनी है। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए ऊंची कूद 4 फीट और महिला अभ्यर्थियों के लिए ऊंची कूद 3 फीट करनी है।
पुरुष अभ्यर्थियों को 16 पाउंड का गोला 16 फीट फेंकना है जबकि महिला अभ्यर्थियों को 12 पाउंड का गोला 12 फीट फेंकना है। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इससे संबंधित अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
क्या है आवेदन शुल्क?
BPSSC की इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए एकसमान रखा गया है। इसके लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। अभ्यर्थी यह आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से जमा कर सकेंगे। यह भर्ती लेवल – 05 की है।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती सुनहरा अवसर है। ऐसे में अगर इस भर्ती हेतु जरूरी योग्यता रखते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी https://bpssc.bihar.gov.in/Default.htm वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – UPSSSC एक्साइज कांस्टेबल के लिए भर्ती शुरू, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन
इस भर्ती हेतु परीक्षा कब होगी, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है। परीक्षा से कुछ दिनों पहले इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

