HomeरोजगारUPSSSC एक्साइज कांस्टेबल के लिए भर्ती शुरू, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

UPSSSC एक्साइज कांस्टेबल के लिए भर्ती शुरू, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

UPSSSC की इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है।

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत 722 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन 4 जून से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 जून है। वहीं, इसके लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 24 जून है। इसके लिए आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की त्रुटि हो जाती है तो संशोधन 1 जुलाई तक कर सकेंगे।

इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही आयु में कुछ छूट भी प्रदान की गई है। इसके बारे में विस्तृत जानकारी भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

UPSSSC भर्ती के लिए क्या है योग्यता?

इस भर्ती के तहत एक्साइज कांस्टेबल, एक्साइज कांस्टेबल (स्पेशल सेलेक्शन) के पदों पर भर्ती की जाएगी।

Excise Constable – इस पद के लिए कुल 612 रिक्तियां हैं। इसके लिए योग्यता 12वीं पास मांगी गई है। इसके साथ ही यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित पेट परीक्षा का स्कोर कार्ड भी मांगा गया है। इसके लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 246 पद, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 61 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग पद के लिए 165 पद, एससी वर्ग के लिए 128 पद और एसटी वर्ग के लिए 12 पद है।

Excise Constable (Special Selection) – इस पद के लिए कुल 110 पदों पर रिक्तियां निकली हैं। इसके लिए भी योग्यता एकसमान मांगी गई है। इस पद हेतु अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 50 पद, एससी वर्ग के लिए 46 पद और एसटी वर्ग के लिए 14 पद आरक्षित हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इसके लिए जारी की गई अधिसूचना पढ़ें।

यह भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग में कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

क्या है आवेदन शुल्क?

इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए एकसमान रखा गया है। यह शुल्क 25 रुपये है। अभ्यर्थी इसके लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से शुल्क जमा कर सकेंगे।

अगर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इस भर्ती हेतु जरूरी योग्यता रखते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश की यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर है। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – UPSSSC ने लोअर पीसीएस के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, 18-40 आयु वर्ग के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

यूपीएसएसएससी एक्साइज कांस्टेबल की इस भर्ती हेतु परीक्षा कब होगी, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular