Homeरोजगारछत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, निशुल्क कर सकेंगे...

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, निशुल्क कर सकेंगे आवेदन

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की इस भर्ती हेतु आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही आयु में कुछ छूट भी प्रदान की गई है। इसके लिए भर्ती से संबंधित अधिसूचना में जानकारी दी गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

Chhattisgarh High Court Various Post Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती हेतु अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती हेतु आवेदन 9 जुलाई से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 अगस्त को रात 8 बजे तक तय की गई है।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की इस भर्ती हेतु आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही आयु में कुछ छूट भी प्रदान की गई है। इसके लिए भर्ती से संबंधित अधिसूचना में जानकारी दी गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट भर्ती हेतु क्या है योग्यता?

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में स्टाफ कार ड्राइवर, लिफ्टमैन और कुक/माली/वाचमैन/प्लंबर/पेंट्री स्टाफ के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए योग्यता अलग-अलग रखी गई है।

स्टाफ कार ड्राइवर – इस पद के लिए कुल 17 पदों पर आवेदन किए जाएंगे। इस पद हेतु आवेदन करने के लिए योग्यता भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल की डिग्री मांगी गई है। इसके साथ ही वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी मांगा गया है।

लिफ्ट मैन – इस पद हेतु 7 रिक्तियां हैं। इसके लिए योग्यता 12वीं पास मांगी गई है। इसके साथ ही वायरिंग/ इलेक्ट्रिशियन में आईटीआई का डिप्लोमा मांगा गया है। वहीं, लिफ्ट ऑपरेशन में अनुभव भी मांगा गया है।

कुक/माली/वाचमैन/प्लंबर/पेंट्री स्टाफ इस पद हेतु कुल 34 पदों पर रिक्तियां मांगी गई हैं। इसके लिए योग्यता भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल से 8वीं पास होना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश दुग्ध विकास में डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

ऑफलाइन मोड में कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती हेतु आवेदन ऑफलाइन माध्यम से कर सकेंगे। इसके लिए पहले संबंधित पोस्ट के लिए आवेदन पत्र के प्रारूप को डाउनलोड करें और भरकर भेजें।

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना पढ़ें। इसके लिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की वेबसाइट पर जाकर जारी की गई अधिसूचना पढे़ं।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की इस भर्ती हेतु योग्य अभ्यर्थियों का चयन रिटेन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती हेतु मुफ्त में आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे में जो अभ्यर्थी इस भर्ती हेतु जरूरी योग्यता रखते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – RRB ने टेक्नीशियन के पदों पर निकाली हजारों भर्ती, 10वीं पास कर सकेंगे आवेदन

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular