Home मनोरंजन आमिर खान ने 61 की उम्र में रचाई तीसरी शादी, गौरी स्प्रेट...

आमिर खान ने 61 की उम्र में रचाई तीसरी शादी, गौरी स्प्रेट के संग घर पर रजिस्टर्ड की मैरिज

आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की। इस मौके पर दोनों ने लाइट क्रीम और बेज कलर के ट्रेडिशनल कपड़े पहने हुए थे। एक तस्वीर में आमिर खान पेपर्स पर साइन करते हुए दिखाई दिए, वहीं गौरी उनके पास बैठी थीं।

aamir khan gauri spratt wedding inside video vows dance, आमिर खान
फोटोः समाचार एजेंसी आईएएनएस

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ शादी रचाई है। 61 वर्षीय आमिर और 47 वर्षीय स्प्रैट की शादी के जश्न का एक अंदर का वीडियो सामने आया है, जिसमें यह जोड़ा करीबी दोस्तों और परिवार के सामने एक-दूसरे को पति-पत्नी के तौर पर औपचारिक रूप से स्वीकार करते हुए दिख रहा है। इस क्लिप में शादी के बाद यह जोड़ा डांस करने लगता है और फिर एक-दूसरे को गले लगाता है।

इस वीडियो को क्रिकेटर इरफान पठान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कपल को शादी की बधाई दी। वीडियो में आमिर आइवरी रंग के पारंपरिक कुर्ते-पजामे में और गौरी आइवरी रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं जबकि यह निजी समारोह एक छोटे से और खास माहौल में हो रहा है।

आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने रजिस्टर्ड की शादी

कपल ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की। इस मौके पर दोनों ने लाइट क्रीम और बेज कलर के ट्रेडिशनल कपड़े पहने हुए थे। एक तस्वीर में आमिर खान पेपर्स पर साइन करते हुए दिखाई दिए, वहीं गौरी उनके पास बैठी थीं।

इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति से जुड़े कुछ जाने-माने चेहरे भी पहुंचे। फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर, अभिनेता और निर्देशक वीर दास और राजनेता राज ठाकरे समेत तमाम हस्तियों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके नए जीवन की शुभकामनाएं दीं।

आमिर खान के परिवार के सदस्य भी इस मौके पर मौजूद रहे। उनकी पूर्व पत्नी रीना, किरण, बेटे जुनैद खान, बेटी इरा खान और बेटा आजाद खान भी शादी में शामिल हुआ।

रीना दत्ता और किरण राव के बाद गौरी स्प्रैट के साथ रचाई शादी

बता दें कि आमिर खान की यह तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता और किरण राव से शादी की थी। साल 1986 में उन्होंने रीना दत्ता से शादी की थी और इस रिश्ते से उनके दो बच्चे हुए- जुनैद खान और इरा खान। यह शादी साल 2002 में खत्म हो गई थी। इसके बाद आमिर खान ने साल 2005 में फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद हुआ जो सरोगेसी के जरिए पैदा हुआ था। लेकिन साल 2021 में आमिर खान और किरण राव ने अलग होने का फैसला किया।

अब उनकी तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट की बात करें, वह फैशन और सौन्दर्य के काम से जुड़ी है। उनका बेंगलुरु में एक सैलून बिजनेस हैं। इसके बाद उनका जुड़ाव आमिर खान प्रोडक्शंस से भी हुआ। बताया जाता है कि आमिर खान और गौरी एक-दूसरे को करीब 25 सालों से जानते हैं, लेकिन उनका रिश्ता कुछ साल पहले ही प्यार में बदला। गौरी को पहली शादी से एक बेटा है।

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़: पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, दुर्ग में अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग

पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर खान ने पहली बार अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह गौरी स्प्रैट से शादी करने वाले हैं। शादी बेहद सादगी तरीके से होगी और घर पर ही की जाएगी। उस समय उन्होंने बताया था कि यह दिन उनके लिए बहुत खास है और वह इसे अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों के साथ मनाना चाहते हैं।

(समाचार एजेंसी आईएएनएस से इनपुट्स के साथ)

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version