Home विश्व दक्षिण कैरोलिना के बार में गोलीबारी, 4 की मौत, 20 घायल

दक्षिण कैरोलिना के बार में गोलीबारी, 4 की मौत, 20 घायल

अमेरिका के दक्षिणी कैरोलिना में गोलीबारी की एक घटना हुई जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शेरिफ कार्यालय ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

usa shooting occur in south carolina bar 4 dead several injured, दक्षिणी कैरोलिना
दक्षिणी कैरोलिना के बार में शूटिंग में 4 की मौत, प्रतीकात्मक तस्वीरः आईएएनएस

दक्षिणी कैरोलिना के भीड़ भरे बार में गोलीबारी की घटना हुई जिसमें कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी रविवार, 12 अक्टूबर को तड़के सेंट हेलेना द्वीप स्थित विलीज़ बार एंड ग्रिल में हुई। जब शेरिफ के सहायक घटनास्थल पर पहुँचे तो वहाँ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और उन्होंने पाया कि कई लोग गोली लगने से घायल हैं।

ब्यूफोर्ट काउंटी शेरिफ कार्यालय ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में कहा, “कई पीड़ित और गवाह बंदूक की गोलियों से बचने के लिए आस-पास के व्यवसायों और संपत्तियों की ओर भागे।”

कार्यालय के बयान में क्या कहा गया?

इस बयान में आगे कहा गया, “यह सभी के लिए एक दुखद और कठिन घटना है। हम इस घटना की जाँच जारी रखते हुए आपसे धैर्य रखने का अनुरोध करते हैं। हमारी संवेदनाएँ सभी पीड़ितों और उनके प्रियजनों के साथ हैं।”

रविवार को हुई इस घटना में चार लोग मृत पाए गए और कम से कम 20 अन्य घायल हो गए। घायलों में से चार की हालत गंभीर है और उन्हें क्षेत्रीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हालांकि, कार्यालय की तरफ से पीड़ितों की पहचान नहीं बताई गई है।

अमेरिकी प्रतिनिधि नैन्सी मेस ने इस बाबत एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, “ब्यूफोर्ट काउंटी में हुई विनाशकारी गोलीबारी के बारे में जानकर बहुत दुःख हुआ। हमारी प्रार्थनाएं पीड़ितों उनके परिवारों और हिंसा के इस भयावह कृत्य से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।”

यह भी पढ़ें – जेडीयू-भाजपा के बीच सीट बंटवारा तय, बराबर सीटों पर लडेंगी चुनाव, चिराग को मिली कितनी सीटें? जानें सब कुछ

दक्षिणी कैरोलिना की जिस जगह पर यह घटना हुई, यह एक लोकप्रिय स्पॉट है जहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं। यहां पर बहुत सुंदर दृश्यों के लोग आते हैं। पुलिस अधिकारी जब घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि लोग घायल हैं और बचने के लिए आसपास की जगहों की ओर भाग रहे हैं।

अधिकारियों ने इस घटना के संबंध में कहा कि वे घटना की जांच कर रहे हैं और संदेहास्पद लोगों से पूछताछ करेंगे। हालांकि, यह गोलीबारी किस कारण से हुई, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

अमेरिका में 11 अक्टूबर को भी हुई थी घटना

इससे पहले 11 अक्टूबर को भी अमेरिका में ऐसी ही एक घटना हुई थी। इस दौरान मिसीसिपी में एक स्कूल में फुटबाल मैच के बाद गोलीबारी हुई। इस घटना में भी चार लोग मारे गए थे और 12 लोग घायल हो गए थे।

पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है। अमेरिका में बीते दिनों ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं जिससे लोगों के बीच भय और आशंका बढ़ी है तथा कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें – प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को न बुलाने पर घिरने के बाद मुत्ताकी का बहाना, ‘तकनीकी समस्या’ बताई जगह

इससे पहले 4 अक्टूबर को टेक्सास में एक भारतीय छात्र की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। भारतीय छात्र हैदराबाद का रहने वाला था और एक गैस स्टेशन में पार्ट टाइम काम करता था।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version