HomeरोजगारUPSSSC ने प्लाटून कमांडर और ब्लॉक आर्गनाइजर के पदों पर निकाली भर्ती,...

UPSSSC ने प्लाटून कमांडर और ब्लॉक आर्गनाइजर के पदों पर निकाली भर्ती, बैचलर्स डिग्री वाले कर सकेंगे आवेदन

Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्लाटून कमांडर और ब्लॉक आर्गनाइजर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 295 पदों हेतु आवेदन लिए जाएंगे।

इस भर्ती हेतु आवेदन 16 जून से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 जुलाई है। इसके लिए फीस जमा करने के लिए भी आखिरी तारीख 6 जुलाई है। वहीं, यदि आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की त्रुटि हो जाती है तो इसमें संशोधन 13 जुलाई तक कर सकेंगे।

UPSSSC की इस भर्ती हेतु आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही आयु में कुछ छूट भी प्रदान की गई है। इसके बारे में विस्तृत जानकारी भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना में दी गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना को जरूर पढ़ें।

UPSSSC प्लाटून कमांडर भर्ती हेतु क्या है योग्यता?

UPSSSC की प्लाटून कमांडर और ब्लॉक आर्गनाइजर के पदों हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है। इसके साथ ही यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित PET परीक्षा का स्कोर कार्ड होना चाहिए।

इस भर्ती हेतु ब्लॉक आर्गनाइजर के 243 पदों पर भर्ती की जाएगी। जबकि प्लाटून कमांडर के लिए 52 पदों पर भर्ती की जाएगी।

ब्लॉक आर्गनाइजर – इस पद हेतु 243 रिक्तियों के लिए अलग-अलग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। अनारक्षित वर्ग के लिए 98 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 71 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 24 पद, एससी वर्ग के लिए 48 पद और एसटी वर्ग के लिए 2 पद आरक्षित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश सरकार कराएगी IAS/PCS की फ्री कोचिंग, 18 जून तक कर सकेंगे आवेदन

प्लाटून कमांडर – इसके लिए 52 पद हैं जिनमें अनारक्षित वर्ग के लिए 23 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 12 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 5 पद, एससी वर्ग के लिए 11 पद और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एक पद आरक्षित है।

यूपीएसएसएससी की भर्ती हेतु क्या है आवेदन शुल्क?

यूपीएसएसएससी की भर्ती हेतु आवेदन शुल्क सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए एकसमान रखा गया है। यह शुल्क 25 रुपये है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से जमा कर सकेंगे।

इस भर्ती हेतु परीक्षा की तारीख अभी जारी नहीं की गई है। परीक्षा से कुछ दिनों पहले इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। ऐसे में अगर इस भर्ती हेतु जरूरी योग्यता रखते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/AllNotifications.aspx पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – AIIMS जम्मू में नॉन-फैकल्टी के पदों पर होगी भर्ती, 25 जून तक कर सकेंगे आवेदन

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular