Home रोजगार UPSSSC ने प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के पदों पर निकाली भर्ती,...

UPSSSC ने प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

upsssc platoon commander block organiser recruitment, यूपीएसएसएससी
फोटोः आईएएनएस

UPSSSC Platoon Commander, Block Organizer Online Form 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने बंपर भर्ती निकाली है। इसके तहत प्लाटून कमांडर और ब्लॉक आर्गनाइजर के पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के तहत कुल 295 पदों के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

इस भर्ती के लिए आवेदन 16 जून से शुरू होंगे और आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 जुलाई है। वहीं फीस जमा करने की भी आखिरी तारीख 6 जुलाई ही है। आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की त्रुटि हो जाती है तो इसके लिए आवेदन 13 जुलाई तक कर सकते हैं।

इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तो अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही इसमें आयु में कुछ छूट भी प्रदान की गई है।

UPSSSC के इन पदों के लिए क्या है योग्यता?

Block Organizer- इस पद के लिए 243 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में बैचलर्स डिग्री आवश्यक है। इसके साथ ही यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित पेट (PET) परीक्षा का स्कोर कार्ड आवश्यक है।

इस पद हेतु विभिन्न श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। अनारक्षित वर्ग के लिए 98 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 71 पद, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 48 पद, एसटी वर्ग के लिए 2 पद आरक्षित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें – UPSSSC ने निकाली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

प्लाटून कमांडर – इसके लिए 52 पदों पर आवेदन निकाले गए हैं। इसके लिए भी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में बैचलर्स डिग्री चाहिए। इसके अलावा यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित पेट (PET) परीक्षा का स्कोर कार्ड भी मांगा गया है।

इन पदों में से 23 पद अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 12 पद, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 5 पद, एससी वर्ग के लिए 11 पद और एसटी वर्ग के लिए एक पद आरक्षित किया गया है।

क्या है आवेदन शुल्क?

इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए एकसमान रखा गया है। यह शुल्क 25 रुपये रखा गया है। अभ्यर्थी यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से जमा कर सकेंगे।

सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए यह भर्ती बेहतरीन अवसर है। इस भर्ती हेतु जरूरी योग्यता रखते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने का लिंक 16 जून से खुलेगा।

यह भी पढ़ें – UP विधान भवन में निकली भर्ती, 12वीं पास के लिए सुनहरा अवसर

UPSSSC की इस भर्ती हेतु परीक्षा कब होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version