UPSSSC PET Online Form 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए आवेदन 3 अगस्त से शुरू हो रहे हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 सितंबर है। वहीं, इसके लिए फीस जमा करने की भी आखिरी तारीख 1 सितंबर ही है। इस परीक्षा हेतु 10वीं पास आवेदन कर सकेंगे।
इस परीक्षा हेतु आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की त्रुटि हो जाती है तो इसमें संशोधन 8 सितंबर तक कर सकेंगे। इस परीक्षा हेतु आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही आवेदन करने हेतु आयु में कुछ छूट भी प्रदान की गई है। आयु में छूट संबंधी जानकारी यूपीएसएससी द्वारा जारी की गई अधिसूचना में दी गई है।

UPSSSC PET परीक्षा हेतु आवेदन शुरू
UPSSSC PET परीक्षा हेतु आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास मांगी गई है। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी बोर्ड से हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
बताते चलें कि यूपीएसएसएससी हर साल इस परीक्षा का आयोजन करती है। इस परीक्षा के जरिए ही ग्रुप-सी लेवल की कई भर्तियों हेतु आवेदन किए जाते हैं। इनमें लेखपाल, वीडीओ, मंडी परिषद्, लोअर पीसीएस, एक्साइज कांस्टेबल जैसी अन्य भर्तियां शामिल हैं।
इससे पहले इसकी समयसीमा एक साल होती थी। लेकिन 2025 में इसकी वैधता एक साल से बढ़ाकर तीन साल कर दी गई थी।
क्या है आवेदन शुल्क?
इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। अनारक्षित वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 185 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी, एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 95 रुपये रखा गया है। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 25 रुपये रखा गया है।
अभ्यर्थी यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और अन्य आनलाइन माध्यमों के जरिए कर सकेंगे। यूपीएसएसएससी द्वारा कराई जाने वाली यह परीक्षा इस साल कब होगी, इस बारे में कोई जानकारी अभी नहीं दी गई है।
हालांकि, सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह एक अच्छा अवसर है जिसके जरिए कई भर्तियों के फॉर्म भर सकेंगे। ऐसे में इस परीक्षा हेतु जरूरी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/AllNotifications.aspx पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। यह लिंक 3 अगस्त (सोमवार) को एक्टिवेट होगी।
यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, निशुल्क कर सकेंगे आवेदन



