UPSSSC Assistant Statistical Officer: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 929 पद भरे जाएंगे। इसके लिए आवेदन 21 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 मई तय की गई है। वहीं, फीस जमा करने की भी आखिरी तारीख 11 मई ही तय की गई है।
आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की त्रुटि हो जाती है तो इसमें संशोधन 18 मई तक कर सकेंगे। इसके लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही आयु में कुछ छूट भी प्रदान की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना को जरूर पढ़ें। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 तक की जाएगी।
UPSSSC भर्ती के लिए क्या है योग्यता?
UPSSSC की इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता गणित, सांख्यिकी, अर्थशास्त्र, कॉमर्स (वाणिज्य) में मास्टर्स की डिग्री अनिवार्य है। इसके साथ ही ओ लेवल डिप्लोमा भी अनिवार्य है। वहीं, यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित पेट परीक्षा का स्कोरकार्ड भी मांगा गया है।
यह भी पढ़ें – UPSSSC ने प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
इसके अलावा हिंदी देवनागरी लिपि का ज्ञान भी होना चाहिए। इस भर्ती हेतु परीक्षा कब होगी, इस विषय में कोई विशेष जानकारी अभी नहीं दी गई है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक शानदार अवसर है। ऐसे में अगर इस भर्ती हेतु जरूरी योग्यता रखते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
क्या है आवेदन शुल्क?
इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए एकसमान रखा गया है। इसके लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें – UP विधान भवन में निकली भर्ती, 12वीं पास के लिए सुनहरा अवसर
ऐसे में अगर इस भर्ती हेतु आवेदन करने के इच्छुक हैं तो यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/AllNotifications.aspx पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

