HomeरोजगारUPSSSC ने लोअर पीसीएस के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, 18-40 आयु...

UPSSSC ने लोअर पीसीएस के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, 18-40 आयु वर्ग के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

UPSSSC की इस भर्ती हेतु आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है।

UPSSSC Combined Lower Subordinate Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लोअर पीसीएस के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती हेतु कुल 2,285 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन 29 मई से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 जून तय की गई है। वहीं, फीस जमा करने की भी आखिरी तारीख 18 जून ही है।

आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की त्रुटि हो जाती है तो इसमें सुधार 25 जून तक कर सकेंगे। इस भर्ती हेतु आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही आयु में कुछ छूट भी प्रदान की गई है जिसके बारे में विस्तृत जानकारी भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना में दी गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना को जरूर पढ़ें।

UPSSSC भर्ती के लिए क्या है योग्यता?

UPSSSC भर्ती के तहत असिस्टेंट ट्रेजरी अकाउंटेंट, अकाउंट्स ऑडिटर, अमीन, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, क्लर्क कम टाइपिस्ट, असिस्टेंट कंसोलिडेशन समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस भर्ती हेतु आवेदन करने की न्यूनतम योग्यता किसी भी स्ट्रीम में बैचलर्स की डिग्री अनिवार्य है। इसके साथ ही यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित पेट परीक्षा का स्कोर कार्ड भी अनिवार्य है।

Notice from Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission (Lucknow): Advertisement 07-Exam/2026 for sub‑ordinate service; includes dates for online application and fee payment (30-03-2026; 29-05-2026; 18-06-2026; 25-06-2026).
Photo UPSSSC Website

यह भी पढ़ें – इलाहाबाद हाई कोर्ट में RO, ARO, कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर होगी बंपर भर्ती, 21 जून तक कर सकेंगे आवेदन

एग्जीक्युटिव ऑफिसर के पद हेतु आवेदन करने हेतु योग्यता बैचलर्स डिग्री के साथ ओ लेवल की डिग्री भी मांगी गई है।

क्या है आवेदन शुल्क?

UPSSSC की इस परीक्षा हेतु आवेदन शुल्क सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एकसमान रखा गया है। इसके लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है। अभ्यर्थी यह आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से जमा कर सकेंगे।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर है। ऐसे में अगर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और भर्ती से संबंधित जरूरी योग्यता रखते हैं तो इस भर्ती हेतु आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक हैं तो आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in//AllNotifications.aspx पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – BIS Recruitment 2026: सेक्शन ऑफिसर के 20 पदों पर भर्ती, 56 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती हेतु परीक्षा कब होगी, इस बारे में कोई जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। परीक्षा से कुछ दिनों पहले इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular