Homeरोजगारइलाहाबाद हाई कोर्ट में RO, ARO, कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर होगी...

इलाहाबाद हाई कोर्ट में RO, ARO, कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर होगी बंपर भर्ती, 21 जून तक कर सकेंगे आवेदन

Allahabad High Court ARO, RO, & Computer Assistant Recruitment 2026: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने रिव्यू ऑफिसर, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर, कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 543 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती हेतु आवेदन एक जून से शुरू हो रहे हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जून है। वहीं, इसके लिए फीस जमा करने की भी आखिरी तारीख 21 जून ही है।

आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की त्रुटि हो जाती है तो इसमें संशोधन 24-25 जून को कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले यह एक बेहतरीन भर्ती है। इस भर्ती हेतु समीक्षा अधिकारी (RO), सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO), कंप्यूटर असिस्टेंट (CA) के पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तय की गई है और इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही आयु में कुछ छूट भी प्रदान की गई है जिसके बारे में विस्तृत जानकारी भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना में दी गई है।

Allahabad High Court में किस पद हेतु कितनी भर्ती?

समीक्षा अधिकारी – इस पद के लिए कुल 138 रिक्तियां हैं। इसके लिए योग्यता किसी भी स्ट्रीम में बैचलर्स की डिग्री मांगी गई है। इसके साथ ही कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा या ओ लेवल या सीसीसी सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके लिए अंग्रेजी टाइपिंग में न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड मांगी गई है।

सहायक समीक्षा अधिकारी – इसके पद के लिए 380 रिक्तियां हैं। इसके लिए किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री अनिवार्य है। वहीं, कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा/ ओ लेवल/ सीसीसी का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके लिए अंग्रेजी कंप्यूटर टाइपिंग में न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड मांगी गई है।

कंप्यूटर असिस्टेंट – इस पद के लिए कुल 25 रिक्तियां हैं। इसके लिये शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में बैचलर्स की डिग्री के साथ कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा/ ओ लेवल/ सीसीसी का सर्टिफिकेट मांगा गया है। इसके साथ ही अंग्रेजी टाइपिंग में 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड मांगी गई है।

यह भी पढ़ें – कॉकरोच जनता पार्टी वाले अभिजीत लौट रहे भारत, समर्थकों से दिल्ली एयरपोर्ट पर मिलने को कहा; प्रदर्शन की योजना

क्या है आवेदन शुल्क?

इलाहाबाद हाई कोर्ट की इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। अनारक्षित वर्ग और अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 1200 रुपये रखा गया है। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 1000 रुपये रखा गया है। अभ्यर्थी यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से जमा कर सकेंगे।

ऐसे में अगर जरूरी योग्यता रखते हैं तो इस भर्ती हेतु आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के यह भर्ती एक अच्छा मौका है। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://examinationservices.nic.in/recsys2026/root/Home.aspx?enc=Ei4cajBkK1gZSfgr53ImFdjoojMEdElwjdIyoUFL7zFG0/iUe3TLUpr8BDubooUX पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती हेतु परीक्षा कब होगी, इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular