Home भारत योग के रंग में रंगे जवान, 14,000 फीट की ऊंचाई से लेकर...

योग के रंग में रंगे जवान, 14,000 फीट की ऊंचाई से लेकर समुद्र की गहराई में योगाभ्यास, देखें तस्वीरें

इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग’ रही। इसी के अनुरूप भारतीय नौसेना, आईटीबीपी, सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के जवानों ने योग को अपनी दैनिक जीवनशैली और पेशेवर दक्षता का हिस्सा बताते हुए सामूहिक योग सत्रों में भाग लिया।

0
Group of camouflaged soldiers doing yoga-like stretches on a rocky beach with mountains in the background; a naval ship moves through the ocean below the scene.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय सेना के जवानों ने भी योगाभ्यास किया। IANS

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को देशभर में योग की अनूठी तस्वीरें देखने को मिलीं। सेना, अर्धसैनिक बलों और सुरक्षा एजेंसियों के जवानों ने अलग-अलग भौगोलिक परिस्थितियों में योगाभ्यास कर यह संदेश दिया कि योग केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि अनुशासन, मानसिक संतुलन और आत्मबल का माध्यम भी है।

इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग’ रही। इसी के अनुरूप भारतीय नौसेना, आईटीबीपी, सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के जवानों ने योग को अपनी दैनिक जीवनशैली और पेशेवर दक्षता का हिस्सा बताते हुए सामूहिक योग सत्रों में भाग लिया। कहीं बर्फीली ऊंचाइयों पर योग हुआ तो कहीं समुद्र की गहराइयों में तैनात योद्धाओं ने योग का संदेश दिया।

14,000 फीट की ऊंचाई पर हिमवीरों का योग

लेह-लद्दाख स्थित पैंगोंग त्सो झील के किनारे 14,000 फीट की ऊंचाई पर आईटीबीपी की 47वीं बटालियन के जवानों ने योगाभ्यास किया। दुर्गम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में तैनात हिमवीरों ने योग के माध्यम से शारीरिक क्षमता, मानसिक मजबूती और आंतरिक संतुलन का प्रदर्शन किया। आईटीबीपी ने कहा कि योग फिटनेस, सहनशक्ति और आत्मबल को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है।

Group of soldiers in camouflage uniforms performing yoga or stretching poses on a rocky coastline with mountains and water in the background
 ITBP Yoga Photo Video GrabIANS

समुद्र की गहराइयों में नौसेना का योग संकल्प

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय नौसेना के जवानों और पनडुब्बी योद्धाओं ने भी योगाभ्यास किया। नौसेना ने इसे ‘मन से शांत, शरीर से मजबूत और सेवा के प्रति समर्पित’ रहने का माध्यम बताया। समुद्र के बीच और पनडुब्बियों के भीतर योग करते जवानों की तस्वीरों ने यह संदेश दिया कि योग हर परिस्थिति में संतुलन और एकाग्रता बनाए रखने में मदद करता है।

Top-down view of a gray military warship cruising through open ocean, with wake trailing on both sides and deck structures visible.
Indian Navy Photo Video GrabIANS

सीआरपीएफ का संदेश- बेहतर भविष्य के लिए योग

देशभर में सीआरपीएफ की विभिन्न इकाइयों ने सामूहिक योग सत्र आयोजित किए। नई दिल्ली स्थित एसडीजी कैंप में सीआरपीएफ के महानिदेशक जी.पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी योगाभ्यास किया। बल ने कहा कि योग जीवन के हर चरण में फिट और सक्रिय बने रहने की प्रेरणा देता है तथा बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Large outdoor yoga event with rows of participants on colored mats performing a side bend on a green lawn, colorful flags in the background.
CRPF Photo Video GrabIANS

सीआईएसएफ के जवानों ने अपनाया अनुशासन का मंत्र

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया। बल के अनुसार योग केवल शारीरिक फिटनेस ही नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती, अनुशासन और परिचालन तैयारी को भी बेहतर बनाता है। सीआईएसएफ ने योग को भारत की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताया।

Group of five men in green shirts and camouflage pants doing yoga on a red mat outdoors in a mountain valley.
CISF Yoga Photo Video GrabIANS

author avatar
अनिल शर्मा
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version