Home रोजगार SBI ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर निकाली बंपर भर्ती जल्दी...

SBI ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर निकाली बंपर भर्ती जल्दी करें आवेदन

SBI ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 566 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 दिसंबर है।

sbi specialist cadre officer recruitment 2025, एसबीआई
एसबीआई ने स्पेशल कैडर ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, फोटोः एक्स

State Bank of India Specialist Cadre Officers Recruitment 2025: एसबीआई ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 996 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन करने की तारीख 2 दिसंबर से 23 दिसंबर के बीच है। वहीं, इसके लिए फीस जमा करने की भी अंतिम तारीख 23 दिसंबर ही है।

इस भर्ती के तहत वी पी वेल्थ, ए वी पी वेल्थ और कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्युटिव के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं और आयु सीमा भी अलग-अलग है।

SBI भर्ती के किस पद के लिए क्या है योग्यता?

VP Wealth (SRM) – इस पद के लिए कुल 506 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन डिग्री के साथ एमबीए की डिग्री मांगी गई है। एमबीए की डिग्री बैंकिंग, फाइनेंस और मार्केटिंग में होनी चाहिए। इस पद हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 26 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष मांगी गई है।

AVP Wealth (RM) – इस पद के लिए कुल 206 रिक्तियां निकली हैं। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन डिग्री मांगी गई है। हालांकि, इसके लिए उन लोगों को वरीयता दी जाएगी जिन्होंने फाइनेंस, मार्केटिंग, बैंकिंग में मास्टर्स की डिग्री की है या फिर सीएफपी, सीएफए जैसे सर्टिफिकेट कोर्स किए हैं। इस पद हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 23 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष मांगी गई है।

यह भी पढ़ें – Bihar में BTSC ने वर्क इंस्पेक्टर के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Customer Relationship Executive: इस पद हेतु कुल 284 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई है। इस भर्ती हेतु आवेदन करने की न्यूनतम योग्यता 20 वर्ष है और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है।

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

क्या है आवेदन शुल्क?

SBI की इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग मांगी गई है। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से कर सकते हैं।

ऐसे में अगर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और आवेदन करने के इच्छुक हैं तो इस भर्ती हेतु आवेदन कर सकते हैं। अगर एसबीआई की इस भर्ती हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://recruitment.sbi.bank.in/crpd-sco-2025-26-17/apply पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – CBSE ने ग्रुप A B C के पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

एसबीआई की इस भर्ती हेतु परीक्षा कब होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। परीक्षा से कुछ दिनों पहले इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version