Home रोजगार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने RBI असिस्टेंट के पदों पर निकाली भर्ती,...

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने RBI असिस्टेंट के पदों पर निकाली भर्ती, 8 मार्च तक करें आवेदन

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आरबीआई असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इसके तहत कुल 650 पद भरे जाएंगे।

rbi assistant vacancy 2026, RBI
Photo_ RBI website

RBI Assistant Exam 2026: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आरबीआई असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 650 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन 16 फरवरी से शुरू हो चुके है। वहीं, इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 मार्च तय की गई है। इसके लिए फीस जमा करने की भी आखिरी तारीख 8 मार्च ही है।

आरबीआई की इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष है और इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए आयु में कुछ छूट प्रदान की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना जरूर पढ़ें।

RBI भर्ती के लिए क्या है योग्यता?

RBI की इस भर्ती हेतु न्यूनतम योग्यता मान्यता प्राप्त संस्थान से हाई स्कूल की डिग्री मान्य है। इसके साथ ही बैचलर डिग्री में कम से कम 50 फीसदी अंक अनिवार्य हैं।

यह भी पढ़ें – सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर निकाली भर्ती, 23 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती हेतु अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कुछ पद आरक्षित किए गए हैं। इसके लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 346 पद, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 58 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 99 पद, एससी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 110 पद और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 37 पद आरक्षित किए गए हैं।

क्या है आवेदन शुल्क?

RBI की इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। सामान्य श्रेणी, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 450 रुपये रखा गया है। एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 50 रुपये रखा गया है।

आवेदन शुल्क के साथ अभ्यर्थियों को 18 फीसदी जीएसटी शुल्क भी देय होगा। यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से जमा कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें – UPSSSC ने फार्मासिस्ट के पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

इस भर्ती हेतु परीक्षा 11 अप्रैल को होनी है। परीक्षा से कुछ दिनों पहले इसके लिए एडमिड कार्ड जारी किया जाएगा। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर है। अगर इस भर्ती हेतु जरूरी योग्यता रखते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर इस भर्ती हेतु आवेदन करने के इच्छुक हैं तो आधिकारिक वेबसाइट https://ibpsreg.ibps.in/rbiafeb26/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version