Home मनोरंजन राम चरण ने जसप्रीत बुमराह से मांगी माफी, कहा- मैं याद रखने...

राम चरण ने जसप्रीत बुमराह से मांगी माफी, कहा- मैं याद रखने में काफी कमजोर हूं, जानें मामला

रविवार को अभिनेता राम चरण ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपनी गलती स्वीकार की। उन्होंने इसे एक मानवीय भूल बताते हुए लिखा, “उफ़… मैं सच में कभी-कभी नाम याद रखने में बहुत कमजोर हूं। इस गड़बड़ी के लिए जसप्रीत बुमराह से दिल से माफी चाहता हूं।

0
Split image: left a bearded man with sunglasses taking a selfie in a light tent, another man in a beige shirt behind him; right a cricketer in a blue and orange jersey on the field, seen from the side.
जब जसप्रीत बुमराह को 'फुटबॉलर' समझ बैठे सुपरस्टार राम चरण; अब सोशल मीडिया पर मांगी माफी। IANS

तेलुगु सिनेमा के मशहूर एक्टर और ‘आरआरआर’ (RRR) फेम ग्लोबल स्टार राम चरण ने भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से सोशल मीडिया पर माफी मांगी है। दरअसल, एक हालिया कार्यक्रम के दौरान अभिनेता ने गलती से बुमराह को एक फुटबॉलर समझ लिया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी इस गलती को सुधारा है।

रविवार को अभिनेता राम चरण ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपनी गलती स्वीकार की। उन्होंने इसे एक मानवीय भूल बताते हुए लिखा, “उफ़… मैं सच में कभी-कभी नाम याद रखने में बहुत कमजोर हूं। इस गड़बड़ी के लिए जसप्रीत बुमराह से दिल से माफी चाहता हूं। कार्यक्रम के उत्साह और भीड़भाड़ के बीच यह बस एक मानवीय भूल थी।”

बुमराह की तारीफ करते हुए राम चरण ने आगे लिखा, “मैं आपका बेहद सम्मान करता हूं और आपके खेल का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। आप मैदान पर लगातार बल्लेबाज़ों को दबाव में रखकर हर भारतीय को गर्व महसूस कराते हैं।”

क्या था पूरा मामला?

इससे पहले, एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान जब राम चरण से कुछ भारतीय क्रिकेटरों पर एक शब्द में टिप्पणी करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने कहा था, “सचिन तेंदुलकर- एक लंबा और दिग्गज सफर। एमएस धोनी- शांत और कूल। रोहित शर्मा- हर कोई उन्हें अपना मानता है। विराट कोहली- आग। जसप्रीत बुमराह- मैं आपका सबसे बड़ा फैन हूं। मुझे फुटबॉल बहुत पसंद है और आपने इसे और आगे बढ़ाया है। लव यू सर।” बुमराह को फुटबॉल से जोड़ने के इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही थी।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो राम चरण इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ (Peddi) की रिलीज़ की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर, दिव्येंदु, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और विजय सेतुपति जैसे दिग्गज कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

‘पेड्डी’ को इस साल की सबसे बड़ी और भव्य रिलीज़ में से एक माना जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। फिल्म का निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने अपने बैनर ‘वृद्धि सिनेमा’ के तहत ‘मैथ्री मूवी मेकर्स’ के सहयोग से किया है। उत्तर भारत के बाजारों में ‘पेड्डी’ को जियो स्टूडियोज द्वारा रिलीज किया जाएगा।

फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को होगा, जबकि इसे दुनिया भर के सिनेमाघरों में 4 जून 2026 को व्यापक रूप से रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः रीमा लागू के वो किरदार जिन्होंने हंसना भी सिखाया और रोंगटे भी खड़े किए

author avatar
अनिल शर्मा
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version