Home विश्व नेपाल ने जारी किए 100 रुपये के नए नोट, भारत के दावे...

नेपाल ने जारी किए 100 रुपये के नए नोट, भारत के दावे वाले लिपुलेख, कालापानी भी शामिल, फिर से बढ़ेगा विवाद?

करीब पांच साल पहले नेपाल ने अपना राजनीतिक मानचित्र संशोधित कर इन क्षेत्रों को शामिल किया था और अब पहली बार बैंक नोटों पर वही अपडेटेड मानचित्र को शामिल किया है।

0

नेपाल के केंद्रीय बैंक नेपाल राष्ट्र बैंक एनआरबी ने गुरुवार से 100 रुपये मूल्य के नए बैंक नोट प्रचलन में ला दिए हैं जिन पर एक अद्यतन अपडेटेड मानचित्र दर्शाया गया है इस मानचित्र में उन विवादित भारतीय क्षेत्रों कालापानी लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को भी नेपाल के हिस्से के रूप में दिखाया गया है जिन पर भारत अपना दावा करता है

गौरतलब बात है कि करीब पांच साल पहले नेपाल ने अपना राजनीतिक मानचित्र संशोधित कर इन क्षेत्रों को शामिल किया था और अब पहली बार बैंक नोटों पर वही अपडेटेड मानचित्र को शामिल किया है

नेपाल राष्ट्र बैंक एनआरबी के प्रवक्ता गुरु प्रसाद पौडेल ने बताया कि मानचित्र को सरकार के निर्णय के अनुसार अद्यतन किया गया है और चीन की कंपनी चाइना बैंकनोट प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन से 300 मिलियन नए नोटों की आपूर्ति के बाद इन्हें चलन में लाया गया है यह वही कंपनी है जिसे अक्टूबर 2023 में नोटों की प्रिंटिंग का ठेका दिया गया था

नए नोट की डिजाइन कैसी है

नए 100 रुपये के नोट में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई उन्नत फीचर्स जोड़े गए हैं नोट के बाईं ओर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की तस्वीर है जबकि दाईं तरफ नेपाल के राष्ट्रीय फूल रोडोडेंड्रोन का वॉटरमार्क दिया गया है मध्य भाग में नेपाल का अद्यतन नक्शा और अशोक स्तंभ प्रदर्शित है मुख्य डिज़ाइन में एक गैंडा और उसके बच्चे की तस्वीर शामिल की गई है वहीं बाईं ओर सिल्वर मेटैलिक इंक में माया देवी की आकृति को ओवल आकार के अंदर दर्शाया गया है

दृष्टिबाधित लोगों की सुविधा के लिए अशोक स्तंभ के पास एक टैक्टाइल ब्लैक डॉट लगाया गया है जिससे नोट को स्पर्श से पहचानना संभव हो सके नोट में उस समय के गवर्नर महा प्रसाद अधिकारी के हस्ताक्षर मौजूद हैं और नीचे 2081 की सीरीज नेपाली अंकों में अंकित है इन नोटों की छपाई पर कुल लगभग 899 मिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च हुए हैं जो नेपाली मुद्रा में 12 अरब रुपये से अधिक बैठता है एक एक नोट की अनुमानित छपाई लागत करीब 4 रुपये और 4 पैसा बताई गई है

2020 गहराया था क्षेत्रों को लेकर विवाद

यह सीमा विवाद नेपाल की उत्तर पश्चिमी सीमा तथा भारत के उत्तराखंड राज्य के बीच स्थित इन क्षेत्रों को लेकर है वर्ष 2020 में भारत द्वारा इन क्षेत्रों को शामिल करते हुए नया मानचित्र जारी करने के बाद नेपाल ने भी एक संवैधानिक संशोधन के माध्यम से लिम्पियाधुरा लिपुलेख और कालापानी को अपनी भूमि घोषित करते हुए एक नया मानचित्र जारी किया था इस कदम से भारत नेपाल संबंध तनावपूर्ण हो गए थे भारत ने नेपाल के इस कदम को स्पष्ट रूप से खारिज करते हुए कहा था कि यह एकतरफा कार्रवाई ऐतिहासिक तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित नहीं है और यह द्विपक्षीय समझ के विपरीत है

भारत ने ऐसी क्षेत्रीय दावों की कृत्रिम वृद्धि को अस्वीकार किया था हाल ही में अगस्त 2024 में भारत ने लिपुलेख दर्रे के माध्यम से भारत चीन सीमा व्यापार को फिर से शुरू करने पर नेपाल की आपत्ति को भी खारिज कर दिया था विदेश मंत्रालय ने कहा था कि इन दावों का कोई औचित्य नहीं है और किसी भी एकतरफा कृत्रिम क्षेत्रीय दावों की वृद्धि अस्थिर है कई दौर की बातचीत के बावजूद यह सीमा विवाद अभी तक सुलझ नहीं सका है और द्विपक्षीय संबंधों में लगातार एक संवेदनशील मुद्दे के रूप में बना हुआ है

author avatar
अनिल शर्मा
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version